Rajasthan Opinion Poll: BJP की तीसरी सूची से पहले बड़ा सर्वे, अगली CM वसुंधरा राजे होंगी या नहीं?
Rajasthan Election opinion Poll 2023: ABP C Voter के लेटेस्ट ओपिनियन पोल के मुताबिक, 50 प्रतिशत लोग मानते हैं कि अगर बीजेपी चुनाव जीतती है तो वह वसुंधरा राजे की जगह किसी अन्य चेहरे को सीएम बनाएगी।
Who will Next CM of Rajasthan: राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भी भाग्य आजमाएगी। भाजपा ने वसुंधरा राजे को उनकी परंपरागत सीट झालरापाटन से टिकट दिया है।
राजस्थान में इस बार भाजपा बिना फेस के चुनाव लड़ रही है। ऐसे में सियासी गलियारों में यह सवाल उठ खड़ा हो रहा है कि भाजपा के जीतने की स्थिति में बड़ा जनाधार रखने वालीं वसुंधरा राजे तीसरी बार सीएम बनेंगीं या नहीं?

वसुंधरा राजे सिंधिया के राजस्थान की अगली सीएम बनने या नहीं बनने को लेकर ABP C Voter
ने सर्वे किया है। 21 अक्टूबर से 22 अक्टूबर की दोपहर तक 2 हजार 812 लोगों से बातचीत करके किए गए इस लेटेस्ट ओपिनियन पोल के मुताबिक 50 प्रतिशत लोग मानते हैं कि अगर राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी की जीत होती है तो वह इस बार वसुंधरा राजे की जगह किसी अन्य चेहरे को सीएम बनाएगी।
ABP C Voter के राज्स्थान में किए इस सर्वे में 32 फीसदी लोगों ने माना कि वसुंधरा राजे सिंधिया ही राजस्थान भाजपा सीएम चेहरा होंगी। वहीं 18 फीसदी लोगों ने कहा है कि वह इस पर कुछ कह नहीं सकते। सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसद है.
उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में 25 नवंबर को मतदान होगा। 3 दिसंबर को मतों की गिनती की जाएगी। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा?

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों की दो-दो सूची जारी कर दी है। अभी तक कांग्रेस ने 76 व भाजपा ने 124 प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। भाजपा-कांग्रेस की तीसरी सूची जारी होने से अगले सीएम को लेकर नया सर्वे सामने आया है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा और कांग्रेस दोनों में सीएम फेस को लेकर संशय बना हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान के दौरे पर कई बार कह चुके हैं कि इस बार का चुनाव कमल के निशान पर लड़ा जा रहा है। जबकि सीएम अशोक गहलोत इस पर निशाना भी साध चुके हैं। भाजपा के पास सीएम फेस तक नहीं। जीतने पर क्या कमल का फूल सीएम बनेगा। इधर, कांग्रेस के जीतने की स्थिति में अशोक गहलोत व सचिन पायलट में से सीएम कौन बनेगा? यह तस्वीर भी अभी धुंधली ही है।
राजस्थान मुख्यमंत्रियों की सूची और कार्यकाल












Click it and Unblock the Notifications