IAS vs RAS: कौन हैं आईएएस नेहा गिरी, जिन्‍होंने RMSCL के OSD विभु कौशिक को छुट्टी से लौटते ही थमा दी चार्जशीट

राजस्थान मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड (RMSCL) के OSD विभु कौशिक (RAS) को मेडिकल लीव से लौटते ही बड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। कॉरपोरेशन की प्रबंध निदेशक (MD) नेहा गिरी (IAS) ने उन्हें छह बिंदुओं पर आरोप पत्र (चार्जशीट) थमाते हुए 15 दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

चार्जशीट में मुख्य आरोप यह है कि विभु कौशिक ने समय पर दवाओं और सर्जिकल आइटम्स की खरीद के लिए जरूरी कार्रवाई नहीं की, जिससे सप्लाई प्रक्रिया प्रभावित हुई।

IAS vs RAS Rajasthan

चार्जशीट के मुख्य बिंदु

  • दवाओं की खरीद में देरी: 24 दिसंबर 2024 को भेजी गई फाइल में 268 आइटम्स के वर्क ऑर्डर थे, लेकिन इनकी प्रक्रिया में विलंब हुआ। जबकि कुछ दवाओं के अनुबंध 31 दिसंबर को समाप्त हो रहे थे।
  • निर्देशों की अनदेखी: 26 दिसंबर को MD द्वारा मांगी गई जरूरी दवाओं की सूची समय पर उपलब्ध नहीं कराई गई।
  • तीन माह की फाइल होल्डिंग: 137 दवाओं के वर्क ऑर्डर को मंजूरी के बावजूद तीन महीने तक लंबित रखा गया।
  • ड्राफ्ट में फंसे आदेश: 107 अन्य दवाओं के वर्क ऑर्डर ड्राफ्ट में बने रहे, लेकिन उन्हें भी जारी नहीं किया गया।
  • खरीद में भारी गिरावट: 2024-25 में वर्क ऑर्डर्स की संख्या पिछले दो वर्षों की तुलना में काफी कम रही।
  • एक्सपायरी नजदीक होने के बावजूद कार्रवाई नहीं: 21 फर्मों की 25 ऐसी दवाएं जिनकी शेल्फ लाइफ सीमित थी, नवंबर से लंबित पड़ी रहीं।

स्वस्थता प्रमाण पत्र भी मांगा

नेहा गिरी ने OSD विभु कौशिक से उनकी बीमारी और ठीक होने का मेडिकल सर्टिफिकेट भी मांगा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में स्पष्टीकरण नहीं मिला या प्रमाण पत्र पेश नहीं किया गया, तो छुट्टियों को अमान्य मानते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

चार्जशीट पर उठे सवाल

इस कार्रवाई पर अब सवाल भी खड़े हो रहे हैं। राजस्थान सिविल सेवा नियम-1958 के जानकारों का कहना है कि सुपर टाइम स्केल वाले RAS अधिकारियों को चार्जशीट देने या निलंबित करने का अधिकार सीधे MD को नहीं है। इसके लिए पहले विभागीय मंत्री से अनुमोदन लेकर कार्मिक विभाग (DOP) के माध्यम से ही प्रक्रिया होनी चाहिए।

MD नेहा गिरी पहले भी रह चुकी हैं विवादों में

यह पहला मौका नहीं है जब MD नेहा गिरी चर्चा में आई हैं। इससे पहले भी स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री ए. राठौड़ से उनकी बैठक के दौरान तीखी बहस हुई थी। इसके बाद से MD ने शासन सचिव द्वारा बुलाई गई बैठकों से दूरी बना ली थी।

आईएएस नेहा गिरी का जीवन परिचय

​स्मिता नेहा गिरी का जन्‍म 11 जनवरी 1985 को उत्‍तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ। नेहा गिरी राजस्‍थान कैडर में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की साल 2010 की अधिकारी हैं। वर्तमान में राजस्थान मेडिकल सर्विसेज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड (RMSCL) की प्रबंध निदेशक (MD) के रूप में कार्यरत हैं। ​
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: स्मिता नेहा गिरी ने अपनी शिक्षा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से प्राप्त की है। ​प्रशासनिक करियर: फरवरी 2024: स्मिता नेहा गिरी को राजस्थान मेडिकल सर्विसेज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड (RMSCL) की प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया। ​इससे पहले राजस्थान शहरी पेयजल सीवरेज और इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (RUDSICO) में कार्यकारी निदेशक और राजस्थान शहरी अवसंरचना विकास परियोजना (RUIDP) में परियोजना निदेशक के रूप में भी सेवाएँ दी हैं। धौलपुर, बूंदी व प्रतापगढ़ की जिला कलेक्‍टर भी रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+