Kanishk Kataria: IAS टीना डाबी की नई पोस्टिंग से बना अनूठा रिकॉर्ड, वजह बने UPSC टॉपर कनिष्क कटारिया
IAS Tina Dabi News: भारतीय प्रशासनिक सेवा की सबसे चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी अक्सर सुर्खियों में रहती है। अब टीना डाबी को राजस्थान कैडर में ESG आयुक्त पद पर पोस्टिंग मिलते ही एक अनूठा रिकॉर्ड भी बना है।
रिकॉर्ड ये है कि राजस्थान कैडर में संभवतया ऐसा पहली बार हुआ है कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा के एक टॉपर आईएएस के पदस्थापन आदेशों पर दूसरे टॉपर आईएएस के हस्ताक्षर हुए हो।

टीना डाबी ESG आयुक्त राजस्थान
दरअसल, टीना डाबी यूपीएससी 2015 टॉपर हैं। साल 2023 में जैसलमेर जिला कलेक्टर रहते टीना डाबी मैटरनिटी लीव पर चली गई थीं। इनके पैदा हुआ, जिसका नाम निखिल है। मैटरनिटी लीव पूरी करने के बाद एपीओ चल रहीं टीना डाबी को 24 मई 2024 को ESG आयुक्त जयपुर राजस्थान के पद पर लगाया गया है।

मां बनने के बाद ड्यूटी पर लौटी टीना डाबी
आईएएस प्रदीप गवांडे से दूसरी शादी व पहले बच्चे की मां बनने के बाद आईएएस टीना डाबी के पदस्थापन आदेश राज्यपाल की आज्ञा से राजस्थान सरकार में संयुक्त शासन सचिव कनिष्क कटारिया के हस्ताक्षर से निकले हैं। अदेशों में लिखा है कि टीना डाबी (2016) आईएएस, पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (APO) में का स्थानांतरण/पदस्थापन आयुक्त ईजीएस राजस्थान जयपुर के पद पर तुरंत प्रभाव से किया जाता है।

कनिष्क कटारिया ने 2018 में टॉप की UPSC
टीना डाबी को ईजीएस आयुक्त पद पर नई पोस्टिंग मिलने अनूठा रिकॉर्ड ये बना है कि कनिष्क कटारिया भी यूपीएससी टॉपर हैं। कटारिया ने सिविल सेवा परीक्षा 2018 में अखिल भारतीय स्तर पर नंबर वन रैंक हासिल की थी। इन दिनों कनिष्क कटारिया की लव स्टोरी चर्चा में है। इनकी प्रेम कहानी को 12वीं फेल आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की स्टोरी से जोड़कर देखा जा रहा है।

राजस्थान में गौरव अग्रवाल भी यूपीएससी टॉपर
यूं तो राजस्थान कैडर में टीना डाबी व कनिष्क कटारिया के अलावा यूपीएससी टॉपर गौरव अग्रवाल भी कार्यरत हैं, जो जनवरी 2024 से जोधपुर जिला कलेक्टर हैं। इन तीनों ही टॉपर की सर्विस में पहले कभी ऐसा मौका नहीं आया कि एक-दूसरे के आदेशों के ट्रांसफर या पदस्थापन हुआ।












Click it and Unblock the Notifications