IAS Tina Dabi के घर आई बहुत बड़ी खुशखबरी, बाड़मेर की कलेक्टर को साल की शुरुआत में मिली शानदार सौगात!
IAS Tina Dabi News: बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी इन दिनों चर्चा में हैं। जल संरक्षण के लिए राष्ट्रपति से मिले अवॉर्ड को लेकर विवाद जारी है। इस पर उन्हें स्पष्टीकरण भी देना पड़ा था। हालांकि, 2026 की शुरुआत में ही उनके घर एक बड़ी खुशखबरी आई है। टीना डाबी के पति और आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे को प्रमोशन मिला है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी सूची में उनका नाम शामिल है। फिलहाल वह जालौर जिले के कलेक्टर हैं।
टीना डाबी पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर आलोचना झेल रही हैं। जल संचयन अभियान के लिए राष्ट्रपति से सम्मान मिला था। इस सम्मान को लेकर विवाद हो रहा है। इसके अलावा कॉलेज छात्रों के प्रदर्शन के दौरान रील स्टार कहे जाने पर की गई कार्रवाई को लेकर भी उनकी काफी आलोचना हुई थी।

IAS Tina Dabi के पति को मिली प्रमोशन
- नए साल पर प्रदेश सरकार की ओर से प्रमोशन लिस्ट जारी की गई है। इसमें उनके पति और जालोर कलेक्टर प्रदीप गवांडे का नाम पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों की लिस्ट में है।
- राज्य सरकार ने 22 IAS अधिकारियों को जूनियर स्केल से सिलेक्शन स्केल में प्रमोट किया है, जिसमें प्रदीप गवांडे भी शामिल हैं।
- प्रदीप गवांडे फिलहाल जालोर जिले के कलेक्टर के पद पर तैनात हैं। प्रशासनिक हलकों में उन्होंने कई अहम पदों पर काम किया है।
Tina Dabi सोशल मीडिया पर रहती हैं चर्चा में
टीना डाबी राजस्थान के सबसे चर्चित IAS अधिकारियों में गिनी जाती हैं। बाड़मेर की कलेक्टर रहते हुए उन्होंने 'नवो बाड़मेर स्वच्छता अभियान' मिशन चलाया है। इसकी पूरे प्रदेश में काफी सराहना हुई है। टीना डाबी सोशल मीडिया पर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। कभी-कभी वह सोशल मीडिया पर अपने परिवार की तस्वीरें भी शेयर करती हैं। टीना और प्रदीप की मुलाकात राजस्थान में काम करने के दौरान हुई थी। बाद में दोनों ने शादी का फैसला किया। यह दोनों की दूसरी शादी है। कपल का एक बेटा भी है।












Click it and Unblock the Notifications