IAS Ria Dabi Wedding Pics: 9 माह बाद सामने आईं रिया डाबी की शादी की तस्वीरें, जानिए पूरी लव स्टोरी भी
IAS Ria Dabi Shadi Photo: राजस्थान कैडर की सबसे चर्चित आईएएस अफसर रिया डाबी की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। रिया डाबी ने आईपीएस मनीष कुमार से गुपचुप शादी की थी।
IAS रिया डाबी और IPS मनीष कुमार की शादी के नौ माह बाद सामने आई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में रिया डाबी के साथ उनकी बड़ी टीना डाबी भी नजर आ रही हैं।

Bride to Be वाली तस्वीरों रिया डाबी में अपनी आईएएस बहन व एक मेकअप आर्टिस्ट के साथ दिखाई दे रही हैं। हालांकि तस्वीरों में उनके पति आईपीएस मनीष कुमार व जीजा आईएएस प्रदीप गवांडे नहीं हैं।

ये तस्वीरें रिया डाबी ने खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में आज शेयर की हैं, जबकि रिया डाबी और मनीष कुमार ने पिछले साल अप्रैल में गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज की थी। शादी का पता तब चला जब मनीष कुमार के महाराष्ट्र कैडर से राजस्थान कैडर में आने के आदेश हुए।
अभी यह क्लियर नहीं हुआ है। रिया डाबी की ये तस्वीरें पुरानी हैं या अप्रैल 2023 में कोर्ट मैरिज के बाद अब वे सामाजिक रीति रिवाज से आईपीएस मनीष कुमार के साथ शादी करने जा रही हैं?
तस्वीरों की हकीकत जानने के लिए वन इंडिया हिंदी टीम ने तस्वीरोंं में रिया डाबी के साथ नजर आ रही मेकअप आर्टिस्ट सृष्टी सिंह से बात की, मगर उन्होंने रिया डाबी की इन तस्वीरों को लेकर कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया।
दरअसल, रिया डाबी और मनीष कुमार एक ही शहर दिल्ली और एक ही बैच के IAS व IPS अफसर हैं। UPSC की सिविल सेवा परीक्षा 2020 पास करने के बाद रिया डाबी को राजस्थान व मनीष कुमार को महाराष्ट्र कैडर मिला था।

कहा जाता है कि रिया डाबी और मनीष कुमार ने मसूरी स्थित LBSNAA में शुरुआती ट्रेनिंग के दौरान एक दूसरे को दिल दे बैठे और फिर अपने-अपने कैडर में चले गए।
अप्रैल 2023 में गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज कर ली। रिया डाबी से शादी के आधार पर मनीष कुमार महाराष्ट्र कैडर में आ गए थे। वर्तमान में रिया डाबी और मनीष कुमार दोनों ही उदयपुर जिले में पोस्टेड हैं।
आईएएस रिया डाबी की उम्र व पोस्टिंग
रिया डाबी का जन्म 12 जुलाई 1998 को हुआ। वर्तमान में रिया डाबी उदयपुर जिले के गिर्वा में उपखंड अधिकारी (SDM) पद पर तैनात हैं। जबकि 2 अक्टूबर 1994 को जन्मे मनीष कुमार उदयपुर जिले के मावली में एएसपी पद पोस्टेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications