IAS Anudeep Durishetty के नाम है UPSC का ऐसा रिकॉर्ड जिसे कोई नहीं तोड़ पाया, राजस्‍थान में पढ़कर रचा इतिहास

IAS Officer Anudeep Durishetty यूपीएससी 2017 के टॉपर हैं। इन्‍होंने 2025 में से 1126 अंक हासिल किए थे, जो UPSC के इतिहास में किसी कैंडिडेंट अब तक के सबसे ज्‍यादा अंक हैं।

Highest Marks in UPSC History: देश को आईएएस, आईपीएस व आईएफएस सरीखे बड़े अफसर देने वाले संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का एक ऐसा रिकॉर्ड आईएएस अनुदीप दुरीशेट्टी के नाम है, जिसमें लंबे समय से कोई टॉपर भी नहीं तोड़ पाया।

यह रिकॉर्ड है UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाने का है। खास बात तो यह है कि अनुदीप दुरीशेट्टी आईएएस ने यह इतिहास यूपीएससी की बिना कोचिंग के रचा था।

IAS Anudeep Durishetty

दरअसल, तेलंगाना के तेलंगाना में जगत्याल के मेटपल्ली के रहने वाले आईएएस अधिकारी अनुदीप दुरीशेट्टी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2017 में कुल 1126 अंकों के साथ AIR-1 पाई थी। यूपीएससी के इतिहास में किसी कैंडिटेड का यह अब तक का सर्वाधिक स्‍कोर है।

यूपीएससी टॉपर अनुदीप दुरीशेट्टी ने मुख्‍य परीक्षा में 950 अंक और इंटरव्‍यू में 176 अंक प्राप्‍त किए थे, जो प्रतिशत के मामले में 55.60 प्रतिशत है। मतलब यूपीएससी के इतिहास में किसी टॉपर ने अंकों के लिहाज से आज तक प्रथम श्रेणी (60%) नहीं प्राप्‍त की।

आईएएस अनुदीप दुरीशेट्टी की वर्तमान पोस्टिंग व शिक्षा

  • होम कैडर तेलंगाना में आईएएस अनुदीप दुरीशेट्टी वर्तमान में भद्राद्रि कोठागुडेम जिला कलेक्‍टर हैं।
  • अनुदीप दुरीशेट्टी ने अपने जिले में श्री सूर्योदय हाई स्‍कूल व श्री चैतन्‍य जूनियर कॉलेज से शिक्षा प्राप्‍त की।
  • साल 2011 में राजस्‍थान के बिट्स पिलानी से इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और इंस्‍ट्रूमेंटेशन में बीटेक की डिग्री हासिल की।

गूगल की नौकरी छोड़ आईएएस बने

अनुदीप दुरीशेट्टी ने बीटेक के बाद गूगल में नौकरी की। फिर जॉब छोड़ यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। कस्‍टम एंड सेंट्रल एक्‍साइज ऑफिसर बने। सरकारी नौकरी के साथ-साथ सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करते रहे। पांचवें प्रयास में यूपीएससी टॉप करके आईएएस बन गए।

UPSC टॉपर्स के कुल नंबर

  • यूपीएससी टॉपर 2014 इरा सिंघल 1082
  • यूपीएससी टॉपर 2015 टीना डाबी 1063
  • यूपीएससी टॉपर 2016 नंदिनी के.आर 1120
  • यूपीएससी टॉपर 2017 अनुदीप डुरीशेट्टी 1126
  • यूपीएससी टॉपर 2018 कनिष्क कटारिया 1121
  • यूपीएससी टॉपर 2019 प्रदीप सिंह 1072
  • यूपीएससी टॉपर 2020 -शुभम कुमार 1072
  • यूपीएससी टॉपर 2021 श्रुति शर्मा 1105
  • आईएएस टॉपर 2022 इशिता किशोर 1094

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+