जैसलमेर में हिट एंड रन केस : बेकाबू कैंपर ने चार लोगों को कुचला, एक की मौत
Jaisalmer News, जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को हिट एंड रन (hit and run case) का केस सामने आया है। एक बेकाबू कैंपर गाड़ी ने सड़क किनारे बैठे चार लोगों को कुचल दिया, जिनमें से एक की मौत हो गई और शेष तीन मौत और जिंदगी के बीच जूझ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार जैसलमेर के नाचना क्षेत्र के गांव आवाय में सुबह बस स्टैण्ड चौराहे पर चार लोग बैठे थे। इसी दौरान एक बेकाबू कैंपर गाड़ी आई। उसने चारों महिला-पुरुषों को कुचल दिया, जिससे चारों घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के टक्कर में कैंपर बेकाबू हुई थी।
हादसे की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को नाचना के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एक महिला व दो पुरुषों को पोकरण रैफर कर दिया। वहीं एक अन्य घायल चंदू नाथ को मृत घोषित कर दिया।
हादसे का शिकार हुए सभी लोग जोगी जाति के बताए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications