भूखंड विवाद में गर्भवती महिला के पेट में मारी लात, देखें इस खूनी संघर्ष के बाद के हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो
श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में बीती रात एक भूखंड के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-भाटा जंग हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के चार महिलाओं सहित करीब 1 दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है।
सभी घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल में भी करीब 2 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। दोनों पक्ष काफी देर तक एक दूसरे से भिड़ते रहे। डॉक्टरों ने सभी घायलों को श्रीगंगानगर के लिए रेफर कर दिया।
इसके बावजूद सभी घायल श्रीगंगानगर जाने के लिए तैयार ही नहीं हुए। घायलों में कुछ की हालत तो काफी खराब थी, लेकिन वे फिर भी घर जाने की जिद कर रहे थे। यही नहीं बार-बार एक दूसरे से उलझना भी जारी रखा।
SIKAR : छठवीं पास 'इंजीनियर' मदनलाल कुमावत का कमाल, ट्रैक्टर को मॉडिफाइ कर बना डाली JCB
मामले के अनुसार एक पक्ष झुग्गी बनाकर भूखंड में रह रहा था जबकि दूसरे पक्ष का दावा था कि वह जमीन उनकी है। ऐसे में बीती रात दूसरे पक्ष ने उस जमीन पर ईंटे रखनी शुरू कर दी। जिस पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और लाठी भाटा जंग शुरू हो गई। इसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए। इसमें गर्भवती महिला के पेट में लाते मारने की बात भी सामने आई है।