लिव इन में रह रही MP की युवती का राजस्‍थान में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के परिजनों पर हमला कर टंकी पर चढ़ी

भरतपुर, 12 अगस्‍त। राजस्थान के भरतपुर जिले के कुम्हेर पुलिस थाना इलाके के गांव पूण्ठ के रहने वाले व्यक्ति पालेंद्र के साथ लिव-इन में रह रही मध्य प्रदेश की रहने वाली युवती प्राची ने थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया और उसके बाद पानी की टंकी पर चढ़ गई।

bharatpur

महिला के ड्रामा और पानी की टंकी पर चढ़ने की घटना से एक बार तो पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए। काफी देर तक भरतपुर की कुम्हेर पुलिस और उपखंड मजिस्ट्रेट वर्षा मीणा ने समझाइश की तब महिला पानी की टंकी से नीचे उतरी। महिला ने सुबह घर में झगड़ा कर दिया था। एक महिला को चोटिल भी कर दिया था। झगड़ा करने के बाद महिला कुम्हेर थाने पहुंच गई। जब पुलिस ने महिला से अपने पति को बुलाने के लिए कहा तो वह पानी की टंकी पर जा चढ़ी। पानी की टंकी पर चढ़ने के बाद काफी समय तक महिला प्राची का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

वहीं, महिला ने घर में जिस महिला को चोटिल किया है वह भी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंच गई थी। ड्रामा करने वाली महिला प्राची को डर था कि पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी इसलिए वह पानी की टंकी पर चढ़ गई।पुलिस के मुताबिक महिला प्राची मध्य प्रदेश की रहने वाली है। वह किसी लड़के के साथ अपने घर से भाग गई थी। उसके बाद वे काफी समय से नारी निकेतन में रह रही थी। 18 वर्ष की होने के बाद वह नारी निकेतन से बाहर आ गई। उसके बाद वह भरतपुर के कुम्हेर थाना इलाके के निवासी पालेंद्र के संपर्क में आ गई जिसके बाद यह दोनों लिव-इन में रहने लगे।

भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक सतीश वर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश की रहने वाली यह महिला नारी निकेतन में रह रही थी। जनवरी 2022 से वह भरतपुर के रहने वाले पालेंद्र के साथ लिव-इन में रहने लगी। आज उसका परिजनों के साथ झगड़ा हो गया था। वह परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने आई थी। पुलिस ने उसको शिकायत लिखने और अपने पति को बुलाने के लिए कहा। उसके पति ने कहा कि मैं डीग कस्बे में हूं और अभी आ रहा हूं थोड़ा समय लगेगा, लेकिन महिला थाने से रफूचक्कर हो गई और पानी की टंकी पर चढ़ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+