Rajasthan Border पर हाई अलर्ट, पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की वजह से BSF ने बढ़ाई सुरक्षा
पाकिस्तान में गृह युद्ध के हालात पैदा हो गए हैं। ऐसे में भारत ने अपनी सीमाओं की सुरक्षा कड़ी कर दी है। राजस्थान बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े शहरों में दंगे भड़क गए हैं। हालात गृह युद्ध जैसे हैं। पाकिस्तान में बढ़ती हिंसा की वारदातों को देखते हुए भारतीय सेना ने सीमा की चौकसी बढ़ा दी है। बॉर्डर पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है।
Recommended Video

दरअसल, पूर्व पीएम इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर उनके समर्थकों ने लाहौर, कराची समेत कई बड़े शहरों को आग के हवाले कर दिया है। मेट्रो स्टेशन तक जला डाले। पेशावर में पुलिस कार्यालय पर पथराव किया गया है। लाहौर में कोर कमांडर का घर व गर्वनर हाउस फूंक दिया।
पाकिस्तान के अंदरूनी हालात को देखते हुए भारत ने अपनी सीमा की सुरक्षा कड़ी कर दी है। इधर, राजस्थान में पाकिस्तान से भारत की 1070 किलोमीटर सीमा लगती है, जो श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर व बाड़मेर जिले से गुजरती है।
मीडिया में बीएसएफ के उच्चाधिकारियों के हवाले से खबर है कि बॉर्डर पर कोई अवांछनीय गतिविधि नहीं हो व सीमा पार से किसी प्रकार का दुस्साहस ना हो, इसके लिए राजस्थान बॉर्डर बीएसएफ को हाई अलर्ट जारी किया है। व्हीकल पेट्रोलिंग, कैमल पेट्रोलिंग और फुट पेट्रोलिंग में इजाफा किया गया है। सीमा पार की हर हरकत पर भी नजर रखी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications