राजस्थान में हीटवेव अलर्ट: कई जिलों में स्कूल टाइमिंग बदली, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
Heatwave Alert in Rajasthan: राजस्थान में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। हीटवेव के खतरे को देखते हुए राज्य के कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जयपुर, कोटा, बीकानेर और चित्तौड़गढ़ में सुबह के समय स्कूल चलाए जाएंगे ताकि बच्चों को तेज गर्मी से बचाया जा सके।
बदले गए स्कूलों के समय
- जयपुर: प्री-प्राइमरी से 8वीं तक के स्कूल सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक खुलेंगे।
- बीकानेर: स्कूल सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक संचालित होंगे।
- कोटा: स्कूलों का समय सुबह 7:30 से 11:00 बजे तक तय किया गया है।
- चित्तौड़गढ़: यहाँ भी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

तापमान में उतार-चढ़ाव: कुछ जगह राहत, तो कुछ जगह बढ़ी गर्मी
बाड़मेर, जोधपुर और उदयपुर में सोमवार को दिन के तापमान में लगभग 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, जयपुर, कोटा और चूरू में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 22-23 अप्रैल से गर्मी एक बार फिर तेज होगी, और अगले 2 से 4 दिनों में कई शहरों में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
हीटवेव अलर्ट: इन जिलों में रहें सतर्क
22 अप्रैल: चित्तौड़गढ़, झुंझुनूं
23 अप्रैल: बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, बूंदी, कोटा, बारां, चित्तौड़गढ़
24 अप्रैल: झुंझुनूं, जैसलमेर, बाड़मेर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़
25 अप्रैल: बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, चित्तौड़गढ़, बूंदी, कोटा, बारां
राजस्थान के 17 शहरों में तापमान 40 डिग्री से नीचे
राज्य के 17 शहरों में अधिकतम तापमान अभी 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। इनमें शामिल हैं:
जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, सीकर, उदयपुर, बारां, डूंगरपुर, सिरोही, फतेहपुर, करौली, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, हनुमानगढ़, जालोर, प्रतापगढ़ और झुंझुनूं।
21 अप्रैल को प्रमुख शहरों का तापमान (अधिकतम / न्यूनतम)
शहर--------------अधिकतम-------------- न्यूनतम
गंगानगर----------- 41.8°C--- -----------23.4°C
धौलपुर------------ 41.8°C---------------27.2°C
बाड़मेर------------ 41.6°C-------------- 24.4°C
कोटा------------- 41.1°C---------------26.8°C
अलवर------------ 41.0°C---------------21.4°C
जयपुर-------------39.0°C---------------27.7°C
सीकर-------------37.5°C---------------23.0°C
फतेहपुर-----------38.0°C---------------17.7°C
झुंझुनूं--------------38.4°C---------------23.6°C
नागौर--------------37.6°C--------------20.0°C
करौली-------------39.2°C-------------24.3°C
अजमेर-------------38.0°C-------------21.4°C
यह भी पढ़ें- Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में बदला मौसम का मिजाज, कहीं आंधी तो कहीं लू का अलर्ट, चेक करें ताजा अपडेट












Click it and Unblock the Notifications