राजस्थान में काल का अटैक हार्ट पर क्यों, भजन पर नाचते-नाचते अचानक इस व्यक्ति को यह क्या हुआ ? जानिए

Heart Ateck In temple: राजस्थान में पिछले कुछ महीनों हार्ट अटैक के मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हैरत की बात तो यह है कि इन हार्ट अटैक में मौतों का आंकड़ें में भी काफी इजाफा हुआ है।

कभी शादी में तो कभी स्कूल में, कभी ट्रैफिक सिग्नल पर तो कभी भजन संध्या के दौरान नाचते-नाचते लोग हार्ट अटैक का शिकार हो काल का ग्रास बन रहे है।

आज एक बार फिर से एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसमें एक शख्स मंदिर में हो रही भजन संध्या में नाचते-नाचते धड़ाम से निचे गिरता है और पास में बैठे व्यक्ति को कुछ बताने की कोशिश करते है लेकिन वो कुछ समझे उससे पहले वो जमीन पर गिर जाता है।

heart-attack-in-rajasthan-what-happened-to-this-person-suddenly-while-dancing-on-bhajan

दरअसल पूरा वीडियो अजमेर जिले के पीसांगन का बताया जा रहा है। जहां खाकी जी महाराज की धूनी स्थल पर भजन संध्या का आयोजन हो रहा था। इसी भजन संध्या में नाचते-नाचते एक व्यक्ति अचानक नीचे गिर गया और उसकी मौत हो जाती है।

यह दिल दहला देने वाला वीडियो राजस्थान में अजमेर जिले के पीसांगन का है। जहां बुधवार की मध्य रात्रि को देवशयनी एकादशी पर खाकी जी महाराज के मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा था।

इसी भजन संध्या में नाचते-नाचते बाबूलाल अचानक जमीन पर गिर गया और गिरने के चंद मिनट बाद ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई ने बताया कि अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।

इस दौरान इस पूरे वीडियो में खास बात यह है कि देर रात तक भजनों पर झूम रहे बाबूलाल के गिरने के बाद भी लोगों ने उसे गंभीरता से नही लिया, बल्कि थकान और नींद ही समझते रहे।

आखिरकार भजनों पर झूम रहे एक युवक की उस पर नजर पड़ी तब उसे उठाकर बिस्तर पर रखा गया। इसके बाद आनन फानन में उसे सरकारी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लोगों ने बताया कि मृतक 55 वर्षीय बाबूलाल कहार पीसांगन की शिव कोलानी का निवासी था। मृतक पीसांगन में फल सब्जी बेचने का काम करता था। परिजनों ने गुरूवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+