Peper Leak Master Mind: राजस्थान के कलयुगी हनुमान की ऐसी लंका, जहां नौकरी के नाम नोटों की होती थी बारिश !
Rajasthan Peper Leak Master Mind Hanuman: राजस्थान में पेपर लीक और सरकारी नौकरी दिलाने के मामले में चर्चा में आया हनुमान मीना अब एसओजी की गिरफ्त में है।
एसओजी की पूछताछ में हनुमान ने ऐसे राज उगले है कि जैसे रावण की सोने की लंका थी वैसे ही हनुमान ने एक ऐसी कलयुगी लंका तैयार की थी जिसमें हर दिन सिर्फ नोटों की बारिश होती है।

जिस हनुमान की राजस्थान की सरकार से लेकर पुलिस और एसओजी सहित कई सुरक्षा एजेंसियों को थोड़े दिनों पहले तक तलाश थी उस हनुमान के गांव में किसी को अंदाजा भी नहीं था कि इस काले कारनामें का वो मास्टर माइंड होगा।
यूं तो हर कोई जिक्र सिर्फ रावण की लंका का करता है लेकिन इन दिनों टोंक जिले बिलोता गांव से लेकर जयपुर में भी कलयुगी हनुमान की नौकरी वाली लंका जिक्र हो रहा है।
हनुमान की दिलवाई नौकरी से कौन कहां तैनात?
सरकारी नौकरी की बोली लगाने वाले हनुमान ने कई परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट बिठा कर नौकरियां दिलवा दी। आज कोई सचिवालय में नौकरी कर रहा है तो कोई कलेक्ट्रेट इतना ही नहीं जलदाय विभाग में इसके ही चेहेते नौकरी कर रहे है।
सरकारी नौकरियों की बोली लगाने के मामले में चर्चा में आए हनुमान मीना ने इन चार प्रतियोगी परीक्षाओं में भी डमी अभ्यर्थी बैठा कर नौकरी लगवाई थी।
एसओजी ने एसआई भर्ती प्रकरण में दो दिन पहले टोंक के अलीगढ़ थाना इलाके के बिलोता निवासी आरोपी हनुमान मीना को गिरफ्तार किया था।
हनुमान मीना 15 लाख रुपए में थानेदार व 9 लाख रुपए में पटवारी के लिए डमी अभ्यर्थी उपलब्ध करवाता था। यहां तक कि उसने प्रतियोगी परीक्षा के अनुसार डेढ़ लाख रुपए से लेकर 15 लाख रुपए तक की रेट तय कर रखी थी। एसओजी के एडीजी वी.के. सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ अभी भी जारी है।
एसओजी सूत्रों की माने तो हनुमान मीना ने सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर अपराध की ऐसी कलयुगी लंका तैयार की थी जिसमें अब तक कई लोगों, परिवारजनों और रिश्तेदारों को नौकरी लगवा दी।
इन परीक्षाओं में मूल अभ्यर्थियों की जगह बैठाए डमी अभ्यर्थी
द्वितीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022
मूल अभ्यर्थी रामलाल मीणा (निवासी बिलोता, टोंक)
डमी अभ्यर्थी प्रवीण बिश्नोई (निवासी सांचौर)
परीक्षा सेंटर टोंक
10 लाख रुपए में सौदा तय किया
परीक्षा में चयन हो जाने के बाद दस्तावेज जांच में पकड़ा गया
टोंक कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ
एलडीसी भर्ती परीक्षा 2018
मूल अभ्यर्थी उग्रसेन मीना (निवासी बिलोता, टोंक)
डमी अभ्यर्थी नरेश कुमार बिश्नोई (डमी बन टाईप टेस्ट दिया)
डेढ़ लाख रुपए में सौदा तय हुआ
परीक्षा सेंटर जयपुर
वर्तमान में जलदाय विभाग केशोराय पाटन जिला बूंदी में पदस्थापित
एलडीसी भर्ती परीक्षा 2018
मूल अभ्यर्थी राजेन्द्र मीना (निवासी अलीनगर, टोंक)
डमी अभ्यर्थी मोहनलाल बिश्नोई (निवासी धोरीमन्ना, बाड़मेर)
डेढ़ लाख रुपए में सौदा तय हुआ (डमी बन टाईप टेस्ट दिया)
परीक्षा सेंटर जयपुर
वर्तमान में सचिवालय में नौकरी कर रहा है
एलडीसी भर्ती परीक्षा 2018
मूल अभ्यर्थी सतपाल मीना (निवासी खेडा, सवाईमाधोपुर)
डमी अभ्यर्थी मोहनलाल बिश्नोई (निवासी धोरीमन्ना, बाड़मेर)
डेढ़ लाख रुपए में सौदा तय हुआ (डमी बन टाईप टेस्ट दिया)
परीक्षा सेंटर जयपुर
वर्तमान में कलेक्ट्रेट बारां में पदस्थापित
एलडीसी भर्ती परीक्षा 2018
मूल अभ्यर्थी मस्तराम मीना (निवासी समेदी, बूंदी)
डमी अभ्यर्थी मोहनलाल बिश्नोई (निवासी धौरीमन्ना, बाड़मेर)
डेढ़ लाख रुपए में सौदा तय हुआ (डमी बन टाईप टेस्ट दिया)
परीक्षा सेंटर जयपुर
वर्तमान में पीडब्ल्यूडी बालोतरा में पदस्थापित
आयुर्वेदिक विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2021
मूल अभ्यर्थी हस्तीमल मीना (निवासी बिलोता, टोंक)
डमी अभ्यर्थी नरेश कुमार बिश्नोई (डमी बनकर परीक्षा दी)
छह लाख रुपए लिए
परीक्षा सेंटर जयपुर
वर्तमान में जयपुर में किसी विभाग में पदस्थापित
राजस्थान हाईकोर्ट एलडीसी परीक्षा 2022
मूल अभ्यर्थी राकेश कुमार मीना (निवासी अलीनगर, टोंक)
डमी अभ्यर्थी नारायण चौधरी (डमी बन परीक्षा दी)
परीक्षा सेंटर टोंक
सौदा आठ लाख रुपए में तय किया
परीक्षा में पास नहीं हुआ
फिलहाल हनुमान एसओजी की गिरफ्त में है और अधिकारी उससे लगातार पूछताछ कर रहे है। सम्भावनाएं जताई जा रही है कि अभी ओर कई सनसनीखेज खुलासे होंगे। जिसमें कई राज सामने आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications