Rajasthan : दिवाली पर भाजपा में सुतली बम की तरह फटा Hanuman Beniwal का यह Tweet

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहते हैं। उनकी फेसबुक पोस्ट और ट्वीट अक्सर सुर्खियां बनते हैं। दिवाली 2019 के दो दिन पहले हनुमान बेनीवाल ने ऐसा ट्वीट कर डाला, जो न केवल भाजपा में सुतली बम की तरह फटा है बल्कि उसकी गूंज राजस्थान कांग्रेस में भी सुनाई दी है।

Hanuman beniwal tweet on vasundhara raje and yunus khan

दरअसल, हनुमान बेनीवाल का यह ट्वीट राजस्थान उप चुनाव 2019 से जुड़ा है। इस ट्वीट से भाजपा और हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी का गठबंधन कमजोर पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। उप चुनाव 2019 में नागौर जिले की खींवसर सीट भाजपा-आरएलपी से गठबंधन करके खाली छोड़ दी थी। इस पर आरएलपी ने हनुमान बेनीवाल के छोटे भाई नारायण बेनीवाल को मैदान में उतारा। वहीं, कांग्रेस ने दिग्गज नेता हरेंन्द्र मिर्धा पर दांव लगाया, जो उल्टा पड़ गया और आरएलपी प्रत्याशी नारायण बेनीवाल 4630 मतों से जीत गए।

यहां तो सब कुछ ठीक था, लेकिन 25 अक्टूबर को हनुमान बेनीवाल ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके गृहमंत्री अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा व राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को सम्बोधित करते हुए लिखा कि लोकसभा चुनाव 2019 और खींवसर उप चुनाव 2019 में भी राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मंत्री यूनुस खां ने आरएलपी और भाजपा के गठबंधन के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी की चुनाव में खुले आम मदद की है। इन पर कार्रवाई की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+