Hanuman Beniwal MLA : लॉरेंस गैंग का राजस्‍थान पुलिस पर बड़ा खुलासा, लिखा-'हनुमान बेनीवाल बड़े भाई हैं, दुश्‍म

Rohit Godara on Hanuman Beniwal: आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की जान को खतरा मामले में नया खुलासा हुआ है, जो लॉरेंस गैंग के रोहित गोदारा ने किया है। रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करके पूरे मामले में नया मोड़ दे दिया और राजस्‍थान पुलिस अफसरों पर आरोप लगाए हैं।

दरअसल, नागौर के पूर्व सांसद और खींवसर से वर्तमान विधायक हनुमान बेनीवाल को लेकर हाल ही राजस्‍थान पुलिस ने आशंका जताई कि उनकी जान को खतरा है। राजस्‍थान पुलिस ने हनुमान बेनीवाल को फोन करके सतर्क रहने को कहा और उनकी सुरक्षा बढ़ाई। नागौर स्थित घर पर आठ कमांडों भी तैनात किए।

Hanuman Beniwal MLA

राजस्‍थान पुलिस ने यह खुलासा नहीं किया था कि हनुमान बेनीवाल को किससे और कैसा खतरा है? खुद हनुमान बेनीवाल भी बोले कि वे राजस्‍थान पुलिस डीजीपी से मिलकर पता लगाएंगे कि आखिर उनकी जान को किससे खतरा है। इस बीच रोहित गोदारा की पोस्‍ट ने राजस्‍थान पुलिस पर ही सवाल उठा दिए।

बता दें कि रोहित गोदारा ने अपनी फेसबुक पोस्‍ट में लिखा कि 'राम-राम सभी भाइयों को। भाइयों, मैं रोहित गोदारा। भाइयों, आज मुझे न्यूज चैनल के माध्यम से पता चला है कि मेरे और लॉरेंस भाई के नाम से जो हमारे माननीय विधायक हनुमान बेनीवाल जी को और कई राजनेताओं को हमारे नाम से धमकी दी जा रही है। हुनमान बेनीवाल जी तो हमारे बड़े भाई हैं। जो इंसान ना रात देखता ना दिन हर गरीब आदमी और किसान भाईयों की मदद करता है। उनसे हमारी कोई दुशमनी नहीं है।

भाइयों, यह सब राजस्थान पुलिस के कुछ पदाधिकारी मिलकर अपने स्टार चमकाने और अपना प्रमोशन करवाना चाहते हैं। ये राजनेताओं को झूठी सुरक्षा देकर सरकार के सामने झूठा माहौल बना रहे हैं। फिर बोलेंगे कि हमने यह किया। वह किया। हमें इनपुर था। ये जितने भी बड़े अधिकारी हैं। ये सब सरकार के सामने झूठी अपवाह फैलाकर अपना कद बढ़ाना चाहते हैं। ऐसे अधिकारियों से सरकार और राजनेता सावधान रहें।

रोहित गोदारा ने यह भी लिखा कि 'हमारी किसी भी जाति धर्म विशेष से कोई भी लड़ाई नहीं है। यह जो लोग अफवाह फैला रहे हैं कि पहले जाट मारा अब एक राजपूत मारा। ऐसा हमारा जाति धर्म को लेकर न कोई टारगेट था न कभी जिंदगी में होगा। हमारे लिए सर्व समाज एक है, जो हमारे दुश्मन हैं। वह तैयार रहें। वह कोई भी जाति धर्म का हो बिल्कुल मारेंगे। समय लग सकता है, लेकिन माफी नहीं है।

इधर, राजस्थान पुलिस ने जोधपुर में लोरेंस बिश्नोई व रोहित गोदारा गैंग की गैंग से संबंधित 13 ठिकानों पर दबिश दीह और 7 आरोपियों को पकड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+