Dholpur : जिम संचालक का मर्डर, रंगदारी नहीं देने पर लाठी-सरियों से पीट-पीटकर ली जान

Dholpur News, धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर में एक जिम संचालक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को पांच बदमाशों ने धौलपुर जिले के एनएच 11बी पर सर्किट हाउस के सामने अंजाम दिया है। घटना के दूसरे दिन सोमवार को भी उनका ​कोई सुराग नहीं लगा।

gym owner murder near Dholpur circuit house

एएसआई नरसिंह ने बताया कि रात जिम संचालक दीपक की रंगदारी मांग रहे पांच असमाजिक तत्वों ने लाठी-सरियों से जबरदस्त मारपीट कर दी। मारपीट में घायल हुए जिम संचालक को परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे उच्च उपचार के लिए रैफर कर दिया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान जिम संचालक ने दम तोड़ दिया।

जिम संचालक दीपक के दम तोड़ दिए जाने के बाद परिजन उसके शव को लेकर धौलपुर पहुंच गए। जिम संचालक की हत्या से गुस्साए उसके परिजनों ने शव को धौलपुर करौली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या ग्यारह बी पर रख दिया। देर रात करीब पौने एक बजे शव को सड़क मार्ग पर रखने की वजह से जाम लग गया।

जानिए धौलपुर-करौली लोकसभा सीट का इतिहास

जाम की सूचना पर देर रात को मौके पर पहुंचे पुलिस उप अधीक्षक दिनेश शर्मा और निहालगंज थाना पुलिस की एक घंटे की की समझाइश के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाने के बाद परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं पुलिस ने नामजद पांच आरोपियों की तलाश के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+