Prem sukh Delu: 6 साल में 12 सरकारी जॉब पाकर बने 'बुलडोजर IPS', अब पत्‍नी के साथ क्‍यों शेयर की बचपन की फोटो?

IPS Premsukh Delu Marriage Anniversary: गुजरात कैडर में सबसे काबिल पुलिस अफसर प्रेम सुख डेलू 'बुलडोजर IPS' के रूप में फेमस हो चुके हैं।

प्रेम सुख डेलू वो शख्‍स हैं, जो आईपीएस बनने का ख्‍वाब पूरा करने के लिए छह साल 12 बार सरकारी नौकरी के एग्‍जाम क्रैक कर डाले। पटवारी से आईपीएस तक का सफर तय कर लिया।

IPS Officer Prem Sukh Delu

आईपीएस प्रेम सुख डेलू 25 फरवरी 2021 को भानूश्री के साथ विवाह बंधन में बधे। भानूश्री राजस्‍थान के नागौर तहसील के गांव सतेरण की रहने वाली हैं जबकि प्रेम सुख डेलू राजस्‍थान की बीकानेर तहसील के गांव रासीसर के रहने वाले हैं।

IPS Prem sukh Delu

25 फरवरी 2024 को आईपीएस प्रेम सुख डेलू को अपना और पत्‍नी का बचपन भी याद आया। वजह है कि शादी की तीसरी सालगिरह। इन्‍होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी व खुद और पत्‍नी के बचपन की तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा-'जीवन का ख़ूबसूरत सफ़रनामा (शादी के तीन वर्ष पूर्ण)'

पिता ने ऊंटगाड़ा चलाकर पढ़ाया

बता दें कि प्रेम सुख डेलू का जन्‍म 3 अप्रैल 1988 को रामधन डेलू व बुग्‍गी देवी के घर हुआ। यह साधारण किसान परिवार था। पिता रामधन डेलू ने ऊंटगाड़ा चलाकर बेटे प्रेम सुख को खूब पढ़ाया लिखाया। प्रेमसुख डेलू चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। इनका बड़ा भाई राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल हैं।

IPS Prem sukh Delu

प्रेम सुख डेलू की सरकारी नौकरी
  • वन इंडिया हिंदी को पूर्व में दिए इंटरव्‍यू में प्रेम सुख डेलू ने बताया कि कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2010 में सबसे पहले पटवारी के रूप में पहली नौकरी लगी।
  • फिर ग्राम सेवक भर्ती परीक्षा में राजस्‍थान में दूसरी रैंक पाई। इसके बाद असिस्टेंट जेलर, राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर, स्‍कूल व्‍याख्‍याता, कॉलेज व्‍याख्‍याता, तहसीलदार, आदि के रूप में 10 से ज्‍यादा नौकरी लगी।
  • इसी दौरान प्रेम सुख डेलू ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी भी जारी रखी और साल 2015 में दूसरे प्रयास में 170वीं रैंक हासिल की।

गुजरात में प्रेम सुख डेलू बुलडोजर आईपीएस क्‍यों?

गुजरात पुलिस में साल 2021 में अहमदाबाद डीसीपी जोन-7 के पद पर थे तब प्रेम सुख डेलू ने डीसीपी रहते हुए जुहापुरा इलाके से सुल्तान खान, कालू गर्दन, नजीर बोहरा और अजहर किटली गैंग का सफाया कर उनके निर्माण पर खूब बुलडोजर चलवाए। तब इनकी छवि बुलडोजर आईपीएस की बन गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+