भरतपुर आरटीओ फ़्लिंग टीम के गार्ड को ट्रक ने कुचला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर के सेवर पुलिस थाना इलाके में जयपुर आगरा नेशनल हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे आरटीओ फ़्लिंग टीम के गार्ड को एक ट्रक ने कुचल दिया और यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गार्ड को भरतपुर जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, ट्रक चालक फरार हो गया मगर ट्रक को जप्त कर लिया गया है।

बता दें मृतक की पहचान लोकेन्द्र सिंह के रूप में हुई है, जो आरटीओ फ़्लिंग टीम में तैनात था और नेशनल हाईवे पर वाहनों की चेकिंग के लिए टीम के साथ काम कर रहा था। तभी वह एक ट्रक को चेकिंग के लिए रोकने की कोशिश कर रहा था। तभी तेज गति से आ रहे ट्रक उसे कुचलता हुआ चला गया।
भरतपुर जिला परिवहन अधिकारी सुधीर बंसल के अनुसार फ़्लिंग टीम में तैनात गार्ड की सड़क हादसे में मौत हो गई है और इसकी जांच की जा रही है। वहीं ट्रक को जप्त कर लिया गया है। भरतपुर पुलिस के अनुसार सड़क हादसे में गार्ड की मौत हो गई है, जिसके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications