दादा की बंदूक से पोते ने किया ये कांड, घर से बंदूक समेत उठाकर ले गई पुलिस

पाली। दादा इस जहां से रुख्सत हो गए। उनके पास देसी टोपीदार बंदूक थी, जो पोते के हाथ लग गई। पोते ने बंदूक से वो कांड कर डाला। जिसके बाद उसे बंदूक समेत ही पुलिस घर से उठा ले गई। मामला राजस्थान के पाली जिले के संदेड़ा पुलिस थाना इलाके का है।

Grandson arrested for use Grandfathers gun in Pali Rajasthan

संदेड़ा थानाप्रभारी प्रेमाराम विश्नोई के अनुसार पाली जिले के बूटीवास के गांव चावंडिया कलां निवासी कमरूद्दीन मेहरात के दादा पास देसी टोपीदार बंदूक थी, जिसे नियमानुसार दादा की मौत के बाद पुलिस थाने में जमा करवानी थी। बंदूक थाने में जमा करवाने की बजाय कमरूद्दीन मेहरात ने ली और बंदूक के साथ तस्वीरें खिंचवाकर फेसबुक पर डाल दी।

Grandson arrested for use Grandfathers gun in Pali Rajasthan

कमरूद्दीन मेहरात ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट पर बंदूक से निशाना लगाते हुए तस्वीर पोस्ट करके लिखा कि 'हम भी वो शिकारी हैं, आना कभी लपेटे में...' पोस्ट वायरल होने के साथ ही लोगों में दहशत भी फैली। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कमरूद्दीन मेहरात के घर पर दबिश दी और उसे आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर घर में ​छुपाई हुई बंदूक भी जब्त कर ​ली। आरोपी कमरूद्दीन मेहरात मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरियर का काम करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+