Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan Election: राजस्‍थान चुनाव में गोविंद डोटासरा ने कार पर चढ़कर किया डांस, मजेदार कमेंट की आई बाढ़

Govind Singh Dotasara Dance Video: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर जिले की लक्ष्‍मणगढ़ सीट से नामांकन पत्र भरा है। रैली में कार पर चढ़कर जमकर नाचे।

Govind Singh Dotasara MLA Laxmangarh: राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कार की छत पर चढ़कर नाचते नजर आ रहे हैं। गोविंद सिंह डोटासरा के इस वायरल डांस वीडियो पर मजेदार कमेंट की भी बाढ़ आई हुई है। (वीडियो नीचे)

दरअसल, राजस्‍थान विधान सभा चुनाव 2023 में इस समय उम्‍मीदवारों द्वारा नामांकन भरने की प्रक्रिया चल रही है। नामांकन रैलियों के जरिए प्रत्‍याशी अपनी शक्ति प्रदर्शन भी रहे हैं। इसी दौरान मजेदार तस्‍वीरें व वीडियो भी सामने आ रहे हैं।

Govind Singh Dotasara dance

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सीकर जिले की लक्ष्‍मणगढ़ से विधायक हैं। इस बार फिर कांग्रेस की टिकट पर उम्‍मीदवार हैं। लक्ष्‍मणगढ़ से गोविंद सिंह डोटासरा ने 3 नवंबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान अपार जनसमूह व कांग्रेस के कई दिग्‍गज नेता मौजूद रहे।

गोविंद सिंह डोटासरा का नया वायरल डांस वीडियो भी नामांकन रैली है। इसमें गोंविद सिंह डोटासरा एक कार की छत पर खड़े होकर डीजे पर बज रहे गाने पर डांस कर रहे हैं। डीजे पर राजस्‍थान का लोकगीत 'म्‍हारो तो रखवालो...म्‍हारो तेजाजी महाराज रे' बज रहा है।

Govind Singh Dotasara dance

सोशल मीडिया पर गोविंद सिंह डाटासरा के वीडियो को कोई 'ईडी सीडी की टेंशन नहीं लेनी चाहिए' शीर्षक से शेयर कर रहा तो कोई इस पर कमेंट कर रहा कि 'मौज कर दी'। वहीं, वीडियो पर राजस्‍थान पेपर लीक केस को लेकर भी कमेंट किए जा रहे हैं। गोविंद सिंह डोटासरा बतौर पीसीसी चीफ राजस्‍थान की अन्‍य सीटों पर भी कांग्रेस प्रत्‍याशियों की नामांकन रैली में पहुंच रहे हैं।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में इस बार भाजपा ने गोविंद सिंह डोटासरा के सामने सीकर के पूर्व सांसद सुभाष महरिया को उतारा है। डोटासरा इन दिनों अपने घर पर ईडी के छापे, कलाम कोचिंग सीकर और पेपर लीक केस में खुद व बेटों से पूछताछ के चलते भी सुर्खियों में हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+