दो दिन पहले 900 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची को बचाने की कोशिशें जारी
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में मंगलवार की शाम 900 फीट गहरे बोरवेल में एक छह साल की बच्ची गिर गई जिसको बचाने के लिए 40 घंटे से ज्यादा से समय से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बच्ची को बचाने की अब तक की तमाम कोशिशें नाकाम हो चुकी हैं।

राजगढ़ क्षेत्र में बोरवेल में गिरी कोमल
राजगढ़ क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे, 6 साल की कोमल छोटे भाई के साथ खेत में खेलते-खेलते 900 फीट गहरे खुले बोरवेल में जा गिरी। बोरवेल में बच्ची के गिरने की सूचना पुलिस को साढ़े ग्यारह बजे मिली।
पुलिस प्रशासन के अधिकारी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस और पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहीं हैं। 40 घंटे से ज्यादा समय हो चुका है और बच्ची बोरवेल में ही फंसी है।
40 घंटे से भी ज्यादा समय से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
पहले बोरवेल में कैमरा डालकर देखा गया लेकिन बच्ची का कुछ भी पता नहीं चला। फिर उसमें कुछ पानी डालकर जांच की गई तो बच्ची के बारे में पता चला।
बचाव दल का कहना है कि बच्ची लगभग 110 फीट नीचे फंसी हुई है। बच्ची को निकालने की सारी कोशिशें असफल होने से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं।
बोरवेल के बगल में सुरंग बनाने पर विचार
बच्ची को बचाने के लिए बोरवेल के ठीक बगल में एल एंड टी मशीन से सुरंग बनाने पर विचार किया जा रहा है। पथरीली जमीन होने की वजह से सुरंग बनाने में कई दिन लग सकते हैं।
अधिकारी बैठक करके फैसला करने में लगे हैं कि बच्ची को कैसे बचाया जाए?












Click it and Unblock the Notifications