राजस्थान के सिरोही में लड़की ने किया जेंडर चेंज,जानिए क्या रही बड़ी वजह
rajasthan news: राजस्थान के सिरोही जिले के रेवदर में 20 साल की डिंपलराज ने अपना जेंडर चेंज कर नाम बदल लिया है। डिंपलराज ने संगीत के क्षेत्र में अपनी एक खास पहचान भी बनाई है।
सिरोही में रेवदर के खाण गांव निवासी 20 साल की लड़की डिंपलराज अब दीपराज बन गई है। डिंपलराज ने अपना जेंडर बदलने के लिए परिवारजनों को 2 साल की कड़ी मशक्कत के बाद राजी किया है।

सिरोही ज़िले में एक लड़की अब लड़का बन गई है। यह सुनकर आप चौक रहें होंगे ऐसे कैसे हो सकता है। परन्तु सिरोही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमे जेंडर बदलकर लड़की लड़का बन चुकी है।
आपकों बता दें कि जेंडर चैंज का ट्रेंड अब गांवों तक पहुंच चुका है। सम्भवत: सिरोही जिले का पहला ऐसा मामला रेवदर क्षेत्र के खाण गांव से सामने आया है। यहां 20 साल की डिंपल राज अब लड़का बनकर दीप राज है।
वहीं डिम्पल ने संगीत की दुनिया मे अनोखी पहचान पूर्व में कायम की थी। अपनी मधुर सुरीली आवाज ने उन्हें यह पहचान दी है। जेंडर बदलने के लिए तीन साल दिल्ली में इलाज चला और करीब 20 लाख रुपए खर्च हुए।
डिंपल जन्म से लड़की थी, लेकिन अहसास लड़कों जैसे थे। गायकी का शौक बचपन से है। जेंडर चैंज से बदले ही क्षेत्र में गायिका के रूप में प्रसिद्ध हो चुकी थी।
लेकिन अब गायक के तौर पर नए सिरे से पहचान बनाने की तैयारी में है। कुछ समय बाद शादी का भी प्लान है। डिंपल राज को बचपन से ही अपने शरीर में लड़कों जैसी फीलिंग थी। गायिकी के क्षेत्र में अपने दोस्त गुजरात के मित राज गढ़वी से मुलाकात के बाद लड़का बनने का फैसला ले लिया।
लेकिन परिवार को मनाने में दो साल लग गए। मित राज गढ़वी भी लड़की से लड़का बने थे। जेंडर बदलने के बाद दीप राज ने कहा कि जीवन में सुकून महसूस कर रहा हूं।
शुरुआत में परिवार के लोग इसके लिए तैयार नही थे, लेकिन अब सभी खुश हैं। लड़कों की तरह कपड़े पहनना, हेयरस्टाइल रखना आदि उसकी दिनचर्या में शामिल था। कोई उसे बेटी कहकर बुलाता तो उसे अच्छा नहीं लगता था।
परिवार में 7 बहनों, 1 भाई का परिवार था, अब 6 बहनें, 2 भाई
दीप राज ने बताया कि जेंडर बदलने की सारी जानकारी मित राज से जुटाई। परिवार में 7 बहनें और एक भाई थे, जो अब 6 बहनें और 2 भाई हो गए हैं। दीपराज के दस्तावेज डिम्पल के नाम से हैं, लेकिन जेंडर बदलने के बाद सभी दस्तावेज में भी नाम बदलना होगा।
दीपराज ने बताया कब अब डॉक्टर प्रमाण पत्र बनाकर देंगे, जिसके आधार पर जयपुर से जेंडर परिवर्तन का नोटिफिकेशन जारी करवाएंगे। नोटिफिकेशन के बाद दस्तावेजों में नाम बदल जाएगा। ट्रांसजेंडर के बाद दीप राज के चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ आ गई है और आवाज भी लड़कों जैसी हुई है। जिले भर में यह मामला इन दिनों खासा चर्चा में चल रहा है और सुर्खियो में है।












Click it and Unblock the Notifications