Rajasthan News: राजस्थान में पेट्रोल-डीजल सस्ता,कल सुबह 6 बजे से होंगे यह दाम
Rajasthan CM Bhajanlal Gift: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजलाल शर्मा ने आज कैबिनेट की मिटिंग के बाद प्रदेशवासियों को बड़ी सौगातें दी है।
#Live- मंत्रिमंडल बैठक प्रेस ब्रीफिंगhttps://t.co/Vivzhbt8pA
— Bhajanlal Sharma (Modi Ka Parivar) (@BhajanlalBjp) March 14, 2024
मुख्यमंत्री भजनलाल ने राजस्थान में पेट्रोल-डीजल से दो प्रतिशत वैट कम कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि पेट्रोल करीब 5.30 रूपए तक सस्ता होगा वहीं डीजल करीब 4.85 रूपए तक सस्ता होगा।

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने आम आदमी को बड़ी राहत दी है और सरकारी कर्मचारियों को भी बड़ा तोहफा दिया है।
राजस्थान में पेट्रोल और डीजल में वैट 2 परसेंट कम कर दिया गया है। इससे पेट्रोल 1.40 रुपये से लेकर 5.30 रुपये तक सस्ता हो गया है,वहीं, डीजल 1.34 रुपये से लेकर 4.85 रुपये तक सस्ता हो गया है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि पेट्रोल डीजल की दरों में कल सुबह 6 बजे से ही कमी आएगी।आपकों बता दे फिलहाल राजस्थआन में पेट्रोल पर 31 फीसदी और डीजल पर करीब 19 फीसदी वेट वसूला जा रहा था।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय भी किया गया है।
बता दें कि राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर वैट ज्यादा होने के कारण लंबे समय से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने की मांग को लेकर पंप संचालक भी कई बार हड़ताल कर चुके हैं। हाल में एक बार फिर पेट्रोल पंप संचालकों ने हड़ताल करते हुए वैट में कमी की मांग की थी।
खबर अपडेट की जा रही है...












Click it and Unblock the Notifications