General Budget 2024: भाजपा नेता लक्ष्मी जैन ने बजट की तारीफ के साथ कांग्रेस को दिया करारा जबाव
Union Budget 2024: केंद्र सरकार के आज पेश हुए आम बजट के बाद राजस्थान में सियासी पारा हाई हो गया है। एक ओर जहां कांग्रेसी नेताओं ने बजट को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों तक पर सवाल उठा दिए है तो वहीं भाजपा नेता बजट को आमजन के हितेषी होने का दम भर रहे है।
राजस्थान में भाजपा प्रदेश कार्य समिति की सदस्य और पूर्व नगर परिषद सभापति लक्ष्मी जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए आज बजट की जमकर तारीफ की।
लक्ष्मी जैन ने कहा कि देश की पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण है जिन्होने लगातार 7वीं बार किसी सरकार का आम बजट पेश किया है। इस बजट में सबकों राहत दी गई है।

आज पेश किए बजट में आम आदमी से लेकर,महिला, किसान,मध्यम वर्गीय व्यापारी और युवाओं के साथ छात्रों के लिए सौगातों का पिटारा खोला है।
Recommended Video
किसानों के लिए राहत प्रदान की है। हमारे अन्नदाताओं को प्रमुख फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा की है और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को भी अगले 5 सालों के लिए लगातार जारी रखने का ऐलान किया है।
युवाओं को लेकर भी इस बजट में खास ख्याल रखा गया है। देश की शीर्ष कम्पनियों में युवाओं को इंटर्नशीप करने के साथ ही 5 हजार रूपए महीने और 6 हजार रूपए एक मुश्त आर्थिक मदद देने का भी ऐलान किया है।
इस बजट में महिलाओं और किशोरियों का भी पूरा ख्याल रखा गया है और 3 लाख करोड़ रूपए की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सौगातें देने की घोषणा की है। पीएमश्री और मुफ्त बिजली देने का भी इस बजट में ऐलान किया गया है।
इस बजट में युवाओं के रोजगार के अवसर भी प्रदान करने की घोषणा की गई है। अब युवाओं को शिक्षा के ऋण में भी राहत देने का ऐलान किया गया है ताकि गरीब और जरूरतमंद छात्र उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर आगे बढ़ सके ।
लक्ष्मी जैन ने बताया कि इस बजट में 25 लाख ग्रामीण परिवारों को राजस्थान में निशुल्क मीठा पानी पीने को मिलेगा जिससे पेयजल संकट से आमजन को राहत मिलेगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना में पहले भी गरीब परिवारों को आवास दिए थे अब फिर से अगले 5 साल तक आवास दिए जाएंगे।
वहीं लक्ष्मी जैन ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होने पूरे राजस्थान को पांच साल में खोखला कर दिया। कांग्रेस का तो अब भी यहीं काम है कि कैसे बयान दिए जाए, उनके नेताओं को तो बोलने तक का होश नहीं है कि किसे क्या बोलना है ?












Click it and Unblock the Notifications