गहलोत सरकार का खिलाड़ियों को लेकर बड़ा ऐलान: नौकरियों में किया आरक्षण का प्रावधान, इनाम राशि भी बढ़ाई
जयपुर, 17 सितंबर। राजस्थान की गहलोत सरकार ने खिलाड़ियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अब राज्य में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 2 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा। साथ ही 229 प्रतिभावान खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी देने के साथ ही कोच व खिलाड़ियों के लिए पेंशन का भी प्रावधान कर दिया गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि को बढ़ाकर 3 करोड़ रुपए कर दिया गया है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरफ से खुद ट्वीट करके दी गई है।
Recommended Video

आपको बता दें कि राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में इस वक्त राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को इसका जायजा लेने खुद चित्तौड़गढ़ गए थे। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक स्तरीय खेल समारोह को संबोधित भी किया। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक में सभी जाति, धर्म, संप्रदाय से जुड़े खिलाड़ियों को एक साथ बिना किसी भेदभाव के खेलने का मौका मिला है। इन खेलों का देश और प्रदेश में सामाजिक सद्भाव बढ़ाने में बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि जल्द राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का आयोजन शहरों में भी किया जाएगा।
हर ब्लॉक में स्टेडियम बनाने का भी ऐलान
ब्लॉक स्तरीय खेल समारोह को संबोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने ब्लॉक स्तर पर स्टेडियम बनाने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इन स्टेडियमों का निर्माण मेजर ध्यानचंद स्टेडियम योजना के तहत किया जाएगा। स्टेडियम के निर्माण के लिए बजट का आवंटन राज्य सरकार की तरफ से किया जाएगा।
CM बोले अगला बजट युवाओं के लिए होगा
समारोह में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का चौथा बजट किसानों के लिए समर्पित था। लेकिन अब अगला यानि कि 5वां बजट युवाओं के लिए होगा। राज्य सरकार की तरफ से बजट में शिक्षा, रोजगार, खेल सहित युवाओं से संबंधित हर क्षेत्र को दी जाएगी। वहीं, इस दौरान अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार 1.35 करोड़ परिवारों की महिला मुखिया को फ्री स्मार्टफोन 3 और साल तक इंटरनेट सेवा भी देगी।
ये भी पढ़ें- राजस्थान तो मेरे दिल में है, उसे कैसे भूल सकता हूं: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत












Click it and Unblock the Notifications