समलैंगिग विवाह: फ्रांस-इंडिया की दो युवतियों ने राजस्थान में इस जगह गुपचुप रचाई शादी
जैसलमेर। सरहदी जिला और पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण जैसलमेर इन दिनों एक शादी चर्चा में है। देशी-विदेशी जोड़ों की शादियां तो जैसलमेर में खूब होती रही हैं, मगर यह शादी आपस में दो युवतियों की होने की वजह से सुर्खियों में है। एक युवती फ्रांस की तो दूसरी दक्षिण भारत की रहने वाली है। यह समलैंगिग विवाह जैसलमेर के एक पांच सितारा होटल में हुआ है। पांच दिवसीय विवाह समारोह के तहत शनिवार को संगीत और मेहंदी की रस्म हुई और रविवार को दोनों का विवाह सम्पन्न हुआ।

न्यूज 18 की खबर के मुताबिक सात फेरों लेने वाली इन दोनों युवतियों के समारोह में शामिल होने दोनों के परिजनों के साथ देश-विदेश के कई वीआईपी मेहमान भी जैसलमेर पहुंचे हैं हालांकि, स्थानीय स्तर पर यह विवाह आयोजन पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है। सोमवार को इस हाई प्रोफाइल शादी में अन्य रस्मों की अदायगी हुई।
पांच सितार होटल में इस शादी समारोह में 2 नवंबर से 5 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। 2 नवंबर से ही मेहमानों को आना शुरू हो चुका था। आपस में शादी करने वाली युवतियों के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां के बीच लंबे समय से समलैंगिक संबंध थे। बता दें कि देश में सितंबर 2018 में समलैंगिक विवाह को मान्यता मिली थी। इस संबंध में धारा 377 लागू होने के बाद संभवत: राजस्थान और देश का पहला समलैंगिक विवाह है। प्रमुख पर्यटन स्थल जैसलमेर के होटल में इतिहास में इस हाई प्रोफाइल शादी को इतिहास की पहली समलैंगिक शादी बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications