मध्य प्रदेश में ट्रक-कंटेनर के बीच फंसी 2 बाइक, राजस्थान के 4 भाइयों की मौत

Dholpur News, धौलपुर। मध्य प्रदेश के मुरैना इलाके में सड़क हादसे ( Morena Accident ) में राजस्थान के चार युवकों की मौत हो गई है। चारों धौलपुर जिले के नीम बसई के एक परिवार के थे। इनमें से तीन सगे भाई थे। हादसे दो अन्य सगे भाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां एक भाई की हालत गंभीर होने पर उसका जेएएच के ट्रामा सेंटर में बड़ा ऑपरेशन किया गया है। शुक्रवार को चारों भाइयों की एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

गेहूं की कटाई करने गए थे मुरैना

गेहूं की कटाई करने गए थे मुरैना

जानकारी के अनुसार धौलपुर के नीम बसई निवासी रज्जन सिंह व उसके भाई जगदीश जाटव के बेटे गुरुवार को गेहूं काटने के लिए मुरैना के संभरपुरा गांव गए थे। छहों युवकों ने रात को गेहूं की फसल काटी। इसके बाद वे दो बाइकों पर सवार होकर धौलपुर की ओर वापस आ रहे थे। एक बाइक पर सगे भाई संतोष (22), नरेश (20) व सौरभ पुत्र रज्जन सिंह जाटव बैठे थे, वहीं दूसरी बाइक पर सचिन (15) पुत्र जगदीश जाटव, रंजीत जाटव (16) व सनी जाटव (16) बैठे हुए थे।

तीनों भाइयों ने मौके पर ही तोड़ दिया दम

तीनों भाइयों ने मौके पर ही तोड़ दिया दम

बाइक मुूरैना में नेशनल हाईवे पर बाबा देवपुरी मंदिर की ओर बढ़ रही थीं। तभी मुरैना से धौलपुर की ओर आ रहे ट्रक के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाए तो पीछे से आ रहा कंटेनर असंतुलित हो गया और ट्रक व कंटेनर में टक्कर हो गई। इसी दौरान दोनों बाइक ट्रक व कंटेनर के बीच में चल रही थी। इसलिए कंटेनर की टक्कर लगने से दोनों बाइक ट्रक व कंटेनर के बीच फंसे गई और संतोष (22), नरेश (20) व सौरभ पुत्र रज्जन सिंह जाटव निवासी नीमबसई की मौके पर ही मौत हो गई।

सनी धौलपुर रैफर

सनी धौलपुर रैफर

वहीं दूसरी बाइक पर सवार सचिन (15) पुत्र जगदीश जाटव ने भी हादसे में दम तोड़ दिया। दूसरी बाइक पर सवार रंजीत जाटव (16) व सनी जाटव (16) घायल हुए हैं। रंजीत को गंभीर चोट आने से उसका जेएएच के ट्रामा सेंटर में ऑपरेशन किया गया है। वहीं सनी का मुरैना जिला अस्पताल में इलाज के बाद परिजनों ने उसे धौलपुर रैफर करवा लिया।

घर में मच गया कोहराम

घर में मच गया कोहराम

चार भाइयों के शव एक साथ घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। हर कोई उनके परिजनों को ढांढ़स बंधाने पहुंचा। चारों की एक साथ अर्थी उठी तो पूरा मोहल्ला रो पड़ा और एक साथ उनका गममीन माहौल में अलग-अलग चिताओं पर अंतिम संस्कार किया गया।

ऐसा मंजर देखने वालों की कांपी रूह

ऐसा मंजर देखने वालों की कांपी रूह

मुरैना में हुए इस का मंजर देखने वालों ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल चकनाचूर हो गई। ऐसा मंजर देख रूह कांप उठी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। वहीं चालक भाग गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+