राजस्थान के सांवलिया जी मंदिर के दानपात्र में मिले साढ़े चार करोड़ नकदी, सोने का बिस्किट व अमरीकी डॉलर
चित्तौड़गढ़, 6 सितम्बर। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के प्रख्यात कृष्णधाम सांवलियाजी मंदिर में चतुर्दशी के अवसर पर रविवार को खोले गए दानपात्र (भंडार) से 4 करोड़ 53 लाख 48 राशि निकली है। अबकी बार श्रद्धालुओं ने भंडार में सोने तथा अमरीकी डॉलर का भी दान किया है। इस बार सवा सौ अमरीकी डाॅलर तथा पहली बार एक किलो का सोने का बिस्किट भी भंडार से निकला है।

3 किलो 300 ग्राम रजत आभूषण प्राप्त
जानकारी के अनुसार सांवलिया जी मंदिर में भादवी चतुर्दशी के अवसर पर रविवार को भंडार खोला गया। सांवलिया जी मंदिर के भंडार से 4 करोड़ 53 लाख 48 हजार की राशि निकली है। इसके अलावा भंडार से 1 किलो 19 ग्राम सोना, 3 किलो 300 ग्राम रजत आभूषण प्राप्त हुए हैं। नोटों की गिनती के दौरान मंदिर मंडल के सीईओ रतन कुमार स्वामी, अध्यक्ष कन्हैया दास सहित मंदिर मंडल के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे।

पहली बार डॉलर व सोने का बिस्किट
भंडार से पहली बार सौ सौ के 125 अमरीकी डॉलर प्राप्त हुए हैं। इतनी बड़ी मुद्रा पहली बार प्राप्त हुई है। वहीं भंडार से एक किलो वजनी सोने का बिस्किट निकला है। इसकी कीमत 50 लाख के आसपास आंकी जा रही हैं। अब तक भंडार से एक साथ एक किलो सोना कभी नहीं निकला था। भंडार से बिस्किट भी निकले तो 200 ग्राम तक के ही थे। अधिकतर स्वर्ण आभूषण ही भंडार से निकलते है।

भेंट कक्ष में भी चढ़ावा
मंदिर के भेंट कक्ष में इस माह 72 लाख 71 हजार की राशि प्राप्त हुई है। मंदिर मंडल कार्यालय में 389 ग्राम 900 मिलीग्राम स्वर्ण तथा 5581 ग्राम 800 मिलीग्राम रजत आभूषण भी भेंट स्वरूप प्राप्त हुए हैं। इधर. भादसोड़ा कस्बा स्थित सांवलिया जी मंदिर में खोले गए भंडार से 65 हजार 965 रुपए की राशि देखनी है।












Click it and Unblock the Notifications