अशोक गहलोत के पूर्व OSD का सनसनीखेज खुलासा, कई नेताओं के किए फोन टैप
लोकसभा चुनाव का एक चरण समाप्त हो गया है। दूसरे चरण से ठीक पहले राजस्थान में फोन टैपिंग का मामला सामना आया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 2020 में की गई फोन टैपिंग का खुलासा किया है।
लोकश शर्मा ने दावा किया है कि दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने तकरीबन 8-9 घंटे तक मुझसे पूछताछ की थी। फोन टैपिंग मामले में की गई पूछताछ के बारे में मैं अबतक चुप था। लेकिन जो व्यक्ति फोन टैपिंग के लिए जिम्मेदर था, उसने मुझे मझधार में छोड़ दिया। मुझे बलि का बकरा बनाया गया।

लोकेश शर्मा ने आरोप लगाया कि अशोक गहलोत ने गजेंद्र सिंह शेखावत और अन्य की फोन रिकॉर्डिंग दी थी। उन्होंने मुझे इन फोन रिकॉर्डिंग को दिया था। जबकि मैंने पहले कहा था कि यह रिकॉर्डिंग मुझे सोशल मीडिया से मिली थी। लेकिन सच यह है कि इन रिकॉर्डिंग्स को अशोक गहलोत ने मुझे दिया था।
अशोक गहलोत ने केंद्री मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कांग्रेस नेता भवंरलाल शर्मा की ऑडियो क्लिप पेन ड्राइव में दी थी। साथ ही उन्होंने मुझसे इसे जारी करने को कहा था। ऐसे में यह कहना गलत है कि अशोक गहलोत की सरकार गिराने के पीछे भाजपा का हाथ था। सचिन पायलट प्रदेश के नेतृत्व के बारे में अपनी भावनाएं पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाना चाहते थे।
लोकेश शर्मा ने कहा कि सचिन पायलट और उनके करीबी विधायक हाईकमान से मिलने की योजना बना रहे थे, ऐसे में उनके फोन को भी टैपिंग पर लगा दिया गया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने इसकी क्लिप चला दी।
जिसमे अशोक गहलोत लोकेश शर्मा से पूछ रहे हैं कि जिस फोन से रिकॉर्डिंग को मीडियो को भेजा गया है उसे नष्ट किया गया या नहीं। इसपर लोकेश शर्मा जवाब देते हैं कि मैंने मीडिया को बताया है कि ऑडियो रिकॉर्डिंग मुझे सोशल मीडिया से मिली है।
अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी ने कहा कि मेरा इस्तेमाल राजनीतिक मकसद के लिए किया गया। गहलोत को लगा कि मैंने फोन को नष्ट कर दिया है, जबकि फोन टैपिंग में मेरी कोई भागीदारी नहीं थी। 26 नवंबर 2021 को मेरे कार्यालय पर एसओजी ने छापा मारा था।
अशोक गहलोत अपने मतलब के लिए लोगों का इस्तेमाल करते हैं और इसके बाद उन्हें अकेला छोड़ देते हैं। सचिन पायलट और अन्य लोगों के भी फोन सर्विलांस पर रखे गए थे। बंदीबाड़े में भी कई विधायकों को सर्विलांस पर रखा गया था। गहलोत के घर पर इस बात की योजना बनी थी कि कैसे गजेंद्र शेखावत की छवि को खराब किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications