पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह का राजस्थान में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस हाईवे पर एक्सीडेंट,पत्नी की मौत
rajasthan news: राजस्थान के अलवर में आज दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। हरियाणा बॉर्डर पर पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह परिवार सहित हादसे का शिकार हो गए।
अलवर के समीप दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस हाईवे पर हुए हादसे में पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह और पुत्र गम्भीर रूप से घायल हुए है। हादसे में पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई है।

घायलों का अलवर के सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है। एक्सप्रेस हाईवे पर हुए हादसे की खबर के बाद स्थानीय लोगों,कार्यकर्ताओं ने एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को अलवर अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का डॉक्टरों की टीम उपचार कर रही है।

जानकारी सामने आई है कि पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह दिल्ली से पत्नी और बेटे साथ जयपुर आ रहे थे। इसी दौरान दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस हाईवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई ।
हादसा इतना भीषण था कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से टूट गया। वहीं इस हादसे में मानवेंद्र के बेटे भी गम्भीर घायल हुए है। उनकी पसलियों में गम्भीर चोटें आने की खबर है। वहीं पूर्व सांसद मानवेंद्र भी गम्भीर चोटिल हुए है।
वहीं हादसे में पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई है। हादसे की सूचना के बाद जिला कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक सहित भाजपा और कांग्रेसी नेताओं के साथ कार्यकर्ता भारी तादाद में अस्पताल में जुटे है।
Rajasthan news: पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह परिवार सहित हादसे का शिकार,पत्नी की मौत,बेटा और पूर्व सांसद गम्भीर घायल pic.twitter.com/ir5WPOCgWT
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) January 30, 2024
जानकारी यह भी है कि फिलहाल पिता-पुत्र गम्भीर रूप से घायल हुए है जिससे उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसा आज मंगलवार शाम अलवर के नौगांवा (हरियाणा बॉर्डर) के पास हुआ है।
Rajasthan news: पूर्व सांसद के सड़क हादसे को लेकर एएसपी और डाक्टरों ने क्या कुछ कहा ? pic.twitter.com/Rztg0QhjwR
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) January 30, 2024
आपकों बता दे कि पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र है। और आज दिल्ली से सपरिवार जयपुर आ रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसा हुआ है। फिलहाल सड़क हादसा के कारणों की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications