Rajasthan Election 2023: पूर्व IAS-IPS दोस्‍त, जिन्‍हें BJP-कांग्रेस एक-दूसरे के खिलाफ लड़ा रही चुनाव

IAS Chandra Mohan Meena vs IPS Laxman Meena: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में जयपुर जिले की बस्‍सी सीट पर पूर्व आईएएस चंद्र मोहन मीणा-आईपीएस लक्ष्‍मण मीणा आमने-सामने हैं।

Ex Officer in Rajasthan Assembly Election 2023: कहते हैं राजनीति में कोई किसी का सगा नहीं। इसकी एक बानगी राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भी देखने को मिल रही है। धौलपुर में जीजा-साली तो दांतारामगढ़ में पति-पत्‍नी सामने-सामने हैं। इसी तरह भाजपा-कांग्रेस ने दो पूर्व आईएएस-आईपीएस अफसर दोस्‍तों को भी चुनाव मैदान में एक-दूसरे के खिलाफ उतार दिया।

हम बात कर रहे हैं राजस्‍थान के जयपुर जिले की बस्‍सी विधानसभा सीट की, जहां पर कांग्रेस ने पूर्व आईपीएस लक्ष्‍मण मीणा (IPS Laxman Lal Meena) व भाजपा ने पूर्व आईएएस चंद्र मोहन मीणा (IPS Chandra Mohan Meena ) को टिकट दिया है।

 Rajasthan Assembly Election 2023

आईपीएस-आईपीएस अफसरों के एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने से बस्‍सी विधानसभा सीट राजस्‍थान की सबसे चर्चित सीटों में से एक बन गई है। खास बात तो यह भी है कि इन दिनों पूर्व अफसरों के बीच बचपन की दोस्‍ती व रिश्‍तेदारी है।

बता दें कि बस्‍सी से भाजपा उम्‍मीदवार चंद्र मोहन मीणा गांव जयराम का बास के रहने वाले हैं जबकि कांग्रेस उम्‍मीदवार लक्ष्‍मण मीणा दूंगा इलाके के सिया का बास गांव से हैं। दोनों के गांव के आस-पास ही हैं।

एक रहा कलेक्‍टर तो दूसरा एसपी

चंद्रमोहन मीणा राजस्‍थान कैडर में 1980 बैच के आईएएस रहे। 1988 से 1990 तक जालौर के जिला कलेक्‍टर भी रहे। इत्‍तेफाक तो देखिए कि उसी समय राजस्‍थान कैडर के 1982 के आईपीएस अधिकारी लक्ष्‍मण मीणा वहां एसपी थे।

जब चंद्र मोहन मीणा साल 2000 से 2002 तक बीकानेर में संभागीय आयुक्‍त पद से थे तब लक्ष्‍मण मीणा उसी समय बीकानेर के आईजी की जिम्‍मेदारी संभाल रहे थे।

एक हुआ रिटायर, दूसरे ने लिया वीआरएस

यह भी दिलचस्‍प है कि चंद्र मोहन मीणा और लक्ष्‍मण मीणा ने साथ-साथ ही स्‍कूल-कॉलेज की पढ़ाई पूरी की थी। लक्ष्‍मण मीणा ने साल 2009 में वीआरएस और चंद्र मोहन मीणा ने 2014 में रिटायरमेंट के बाद राजनीति में कदम रखा। ये साल 2015 से 2019 तक राजस्‍थान के सूचना आयुक्‍त भी रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+