Rajasthan News: राजस्थान में बड़े बदलाव की तैयारी में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, झालावाड़ दौरे में दिया बड़ा संकेत
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह तीन दिवसीय झालावाड़ दौरे पर रहे। इस दौरान वसुंधरा राजे ने झालावाड़ जिले के झालरापाटन और पिड़ावा कस्बे में स्कूटी पर बैठकर कस्बे का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अपने दौरे के दौरान वसुंधरा राजे जनता के बीच जिस तरह से सक्रिय नजर आई है। सियासी गलियारों में उसे लेकर मायने निकाले जा रहे हैं। प्रदेश में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि वसुंधरा राजे राजस्थान में बड़े खेल की तैयारी में है।

लोकसभा चुनाव के बाद एक्टिव नजर आई वसुंधरा राजे
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में कहीं भी प्रचार नहीं किया। वसुंधरा राजे झालावाड़ में ही अपने बेटे दुष्यंत सिंह की सीट पर एक्टिव रही। लोकसभा चुनाव के बाद झालावाड़ के तीन दिवसीय दौरे के दौरान पूर्व सीएम राज्य पूरी तरह एक्टिव नजर आई। झालावाड़ जिले में वे 3 दिन तक सक्रिय रही। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर जायजा भी लिया और कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की है।
झालरापाटन से पांच बार से विधायक है वसुंधरा राजे
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से पांच बार से विधायक है। वह साल 2003 में यहां से विधायक चुनी गई थी। वसुंधरा राजे दो बार प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। प्रदेश में उन्हें जनाधार वाला नेता माना जाता है। पार्टी में उनकी गिनती कद्दावर नेताओं में की जाती है।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने घर जाकर की मुलाकात
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पिछले दिनों वसुंधरा राजे के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों के बीच तकरीबन 1 घंटे तक चर्चा हुई। लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री की वसुंधरा राजे से मुलाकात को अहम माना जा रहा है। सियासी गलियारों में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
राजस्थान की सियासत को लेकर बड़ी तैयारी में वसुंधरा राजे
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जिस तरह झालावाड़ जिले में सक्रिय नजर आ रही है। उससे इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि वसुंधरा राजे किसी बड़ी तैयारी में है। झालावाड़ में संगठन पदाधिकारी की बैठक लेते हुए वसुंधरा राजे ने कहा कि चुनाव के लिए तैयार रहो। अब इसे लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। सियासी गलियारों में उनके इस बयान को लेकर अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। चर्चा है कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने प्रदेश में होने वाले नगर निकाय और पंचायतराज चुनाव को लेकर संगठन के पदाधिकारी को यह निर्देश दिए हैं। वही राजनीति के जानकारों का मानना है कि वसुंधरा राजे किसी बड़ी रणनीति पर काम कर रही है। इसीलिए उन्होंने इस तरह का बयान दिया है। बहरहाल वसुंधरा राजे के इस बयान ने राजस्थान में सियासी हलचल तेज कर दी है।
पार्टी के पोस्ट में नजर आई वसुंधरा की तस्वीर
लोकसभा चुनाव और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा मुलाकात के बाद वसुंधरा राजे की तस्वीर एक बार फिर पार्टी के पोस्ट में नजर आने लगी है। पार्टी मुख्यालय पर लगे पोस्टर में वसुंधरा राजे की फोटो को देखा जा सकता है। हाल ही में हुई भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक में भी वसुंधरा राजे पहुंची थी। प्रदेश में 5 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसे लेकर माना जा रहा है कि पार्टी में वसुंधरा राजे की अहमियत बढ़ी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा राजे कितनी सक्रिय नजर आती है।












Click it and Unblock the Notifications