पंक्चर की दुकान पर खड़े पांच युवक अचानक जमीन में समा गए, देखें रौंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
जैसलमेर, 13 अप्रैल। राजस्थान के जैसलमेर में रेलवे स्टेशन रोड पर बाबा बावड़ी के पास एक दुकान पर खड़े पांच लोग अचानक जमीन में समा गए। उन पर मोटरइसाइकिल भी आ गिरी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

श्रवण चौधरी की टायर पंक्चर की दुकान है
दरअसल, जैसलमेर के बाबा बावड़ी में मुख्य सड़क पर श्रवण चौधरी की टायर पंक्चर की दुकान है। दुकान के बाहर से ही पुराना बरसाती नाला गुजरता है। नाले को ऊपर से पत्थर की पट्टियों से ढंका हुआ है। फिलहाल नाला सूखा है।
बाइक, टायर और अन्य औजार रखे थे
दुकान पर श्रवण चौधरी के साथ दो युवक काम कर रहे थे। इसी दौरान बोलेरो सवार दो युवक गाड़ी का पंक्चर सही करवाने आए। एक युवक बैठकर पंक्चर निकालने लगा। बाकी के चार लोग खड़े होकर बात करने लगे। नाले पर एक बाइक, टायर और अन्य औजार रखे थे।

अचानक नाले के ऊपर की पट्टी टूट गई
तभी अचानक नाले के ऊपर की पट्टी टूट गई। देखते ही देखते पांचों युवक बाइक सहित नाले में गिर गए। गनीमत रही कि नाला सूखा था, इसलिए हल्की चोट ही आई। युवक खुद ही नाले से बाहर आए और बाइक को निकाला।












Click it and Unblock the Notifications