राजस्‍थान में भारत-पाकिस्‍तान बॉर्डर पर चली गोलियां, BSF ने पाक रेंजर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्‍तान अपनी नापाक हरकतों से कभी बाज नहीं आता है। भारत पाकिस्‍तान बॉर्डर पर श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में घुसपैठियों के बचाव के लिए कवर फायर देते हुए फायरिंग की है।

Firing on India-Pakistan border

Firing on India-Pakistan border : राजस्‍थान से गुजर रही अंतरराष्‍ट्रीय सीमा पर फायरिंग हुई है। गोलियां तब चली जब पाकिस्‍तान की ओर से भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की गई। जवाब में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भी ताबड़तोड़ गोलियां दांगी हैं। बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है।

बता दें कि राजस्‍थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर, बाड़मेर व जैसलमेर जिले से भारत पाकिस्‍तान की 1070 किलोमीटर इंटरनेशनल सीमा गुजरती है। श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ सेक्‍टर के बिंजौर चौकी क्षेत्र में दोपहर करीब पौने तीन बजे दो पाकिस्‍तानी घुसपैठिए भारतीय सीमा में घुस आए।

सीमा की चौकसी के रहे बीएसएफ जवानों ने भारतीय सीमा में घुसने पर ललकारा। इसके बावजूद घुसपैठिए आगे बढ़ते रहे। घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने फायरिंग की तो उनको कवर देने के लिए पाक रेंजर्स ने भी गोलियां चलाईं।

 Firing on India-Pakistan border

पूरे मामले में पाक रेंजर्स ने चार व बीएसएफ ने 24 राउंड गोलियां चलाई। इस दौरान दोनों घुसपैठिए जान बचाने के लिए दोनों घुसपैठिए फसलों और जंगलों से होते हुए वापस पाकिस्‍तान की तरफ भाग गए। पाक रेंजर्स को भी पीछे हटना पड़ा। इसके बाद बीएसएफ ने सीमा प्रहरियों को अलर्ट कर दिया।

श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि भारत पाकिस्‍तान सीमा पर अनूपगढ़ में गोलियां चलने की बात सामने आई है। फायरिंग से कोई हताहत नहीं हुआ है। सीमा सुरक्षा बल अपने स्‍तर पर पूरे मामले में कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+