राजस्‍थान में इन 5 वजह से कांपने लगे गोली चलाने वाले बदमाशों के हाथ, IPS एमएन दिनेश ने शेयर किए आंकड़े

Rajasthan Crime Statistics: राजस्‍थान की भजनलाल शर्मा सरकार में पूरे प्रदेश में गोली चलाने वाले हाथ कांप रहे हैं। राजस्‍थान पुलिस का खौफ इस कदर है कि फायिरंग की वारदात अब गिनती की रह गई हैं। यह हम नहीं बल्कि राजस्थान पुलिस क्राइम ब्रांच के एडीजी दिनेश एमएन की सोशल मीडिया पोस्‍ट कर रही है।

वरिष्‍ठ आईपीएस दिनेश एमएन ने सोशल मीडिया पर फायरिंग के आंकड़े शेयर कर बताया है कि राजस्‍थान में साल 2024 की छमाही में फायरिंग, घायल और गोली लगने से मरने वालों की संख्‍या में काफी गिरावट आई है। फायरिंग से जुड़ी घटनाओं में 40 प्रतिशत से ज्‍यादा की कमी राजस्‍थान पुलिस के ध्‍येय वाक्‍य 'आमजन में विश्‍वास, अपराधियों में डर' का साकार कर रही है।

IPS MN Dinesh

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में राजस्‍थान पुलिस एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने बताया कि साल 2021, 2022 और 2023 में जनवरी से जून तक फायरिंग की घटनाएं 223 से अधिक हुई थीं जबकि साल 2024 की इसी अवधि में सिर्फ 154 प्रकरण दर्ज हुए हैं।

इसी तरह से साल 2021 से 2023 में जनवरी से जून तक में फायरिंग में क्रमश 129, 151 और 183 लोग घायल हुए जबकि साल 2024 की समान अवधि में यह 74 है। मरने वालों की संख्‍या क्रमश 32, 30 और 27 रही जबकि साल 2024 में 15 लोगों की जान गई।

उल्‍लेखनीय है कि साल 2021 से 2023 तक राजस्‍थान के बागडोर कांग्रेस के अशोक गहलोत के हाथ में थी जबकि साल 2024 में भाजपा के भजनलाल शर्मा की सरकार है। फायरिंग रोकने में भजनलाल शर्मा सरकार महज छह माह में ही वो कर दिखाया, जो अशोक गहलोत सरकार तीन साल में भी कर पाई थी।

एडीजी क्राइम दिनेश एमएन कहते हैं कि राजस्‍थान में फायरिंग की घटनाएं रोकने के लिए पूरी पुलिस फोर्स ने कई महत्‍वपूर्ण कदम उठाए। सामूहिक प्रयास किए। नतीजा हम सबके सामने हैं। राजस्‍थान पुलिस के महत्‍वपूर्ण स्‍टेट ये रहे।

1. गोलीबारी की वारदातों में सक्रिय रहने वाले बदमाशों की पहचान की गई।
2. पूरे राजस्‍थान में पुलिस टीमों ने चिह्नित बदमाशों को ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।
3. अपराधियों की गैंग्‍स की कमर तोड़ी। गैंगवार करने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाया।
4. एक साथ मारे गए छापों में भारी मात्रा हथियार बरामद किए गए।
5. श्रीगंगानगर में अपराधियों व भरतपुर में साइबर ठगों के ठिकानों पर जेसीबी चलवाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+