Rajasthan Budget: भजनलाल शर्मा सरकार का पहला बजट, वित्त मंत्री दीया कुमारी कर सकती हैं ये घोषणाएं
Rajasthan Budget Highlights:राजस्थान में भाजपा की भजनलाल शर्मा सरकार का पहला बजट 2024-25 बनकर तैयार हो चुका है। 10 जुलाई को सुबह 11 बजे वित्त मंत्री दीया कुमारी विधानसभा में राजस्थान बजट पेश करेंगी।
राजस्थान बजट 2024 में तबादलों की पॉलिसी बदलने, कर्जदार किसानों की जमीन नीलामी नहीं होने और 70 हजार नई भर्तियों की घोषणा की उम्मीद की जा रही है। बीते 20 साल में केंद्र सरकार के बजट से पहले आ रहा राजस्थान बजट इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, किसान, युवा और महिलाओं पर फोकस बताया जा रहा है।

बता दें कि साल 2004 से लगातार राजस्थान बजट केन्द्र सरकार के बाद ही पेश ही होता आया है। इसकी वज़ह रही है कि केन्द्र द्वारा होने वाले करों के भुगतान के अनुसार राज्य सरकार अपना बजट तैयार करती हैं। वहीं जीएसटी लागू होने के बाद तो राज्य पूरी तरह से केन्द्र पर निर्भर हो गए हैं।
Recommended Video
राजस्थान बजट की संभावित घोषणाएं
-सरकारी कर्मचारी के तबादलों के लिए नई नीति
-तबादले पुराने पैटर्न की बजाय अब केंद्र की तरह हो सकते हैं।
-नई सरकारी नौकरियों की घोषणा संभव। हर साल कैलेंडर बनाकर भर्ती होगी।
-पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कदम।
-शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस समेत विभिन्न सरकारी विभागों में 70 हजार नौकरियां।
-खेलो राजस्थान यूथ गेम्स करवाने की घोषणा।

-युवाओं व महिलाओं को स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहन
-हरियाणा की तर्ज पर एमएसपी पर बाजरा की खरीद।
-गुजरात का अमूल डेयरी मॉडल राजस्थान में लागू हो सकता है।
-उद्योग, खनन, पर्यावरण और टेक्सटाइल नीति बनाने की घोषणा संभव।
-दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के पास इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने की घोषणा हो सकती है।
-उद्योगों के लिए हाइपर सिटी
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बोले-सरकार में कंफ्यूजन ही कंफ्यूजन
इधर, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का कहना है कि राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार में कंफ्यूजन ही कंफ्यूजन है। ये जो लेखानुदान लेकर आए थे। वो जुलाई में खत्म हो रहा है। इसलिए केन्द्र सरकार से पहले बजट पेश करना इनकी मजबूरी बन गई है। जबकि राज्यों का बजट तो केन्द्र सरकार पर ही निर्भर करता है।












Click it and Unblock the Notifications