Aadhar Card Rajasthan: बेटे के आधार कार्ड की वजह से चली गई पिता की जान, जन्म तिथि में था अंतर
राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट में एक व्यक्ति की मौत की अजीब वजह सामने आई है। मरने वाले की शिनाख्त 31 वर्षीय राकेश कुमार महावर के रूप में हुई है।
राकेश के पिता मंगलराम ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे पता चला कि उसके बेटे ने खुदकुशी कर ली है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

राकेश के पिता मंगलराम व भाई कमलेश ने बताया उसकी जान आधार कार्ड की वजह से गई है। राकेश अपने बेटे का महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तीसरी कक्षा में दाखिला करवाया था।
इससे पहले बेटा निजी स्कूल में पढ़ रहा था। उसने निजी स्कूल से टीसी कटवाकर महात्मा गांधी स्कूल में जमा करवाई। एडमिशन तो हो गया, मगर पिछले स्कूल के रिकॉर्ड और आधार कार्ड के जन्म तिथि में अंतर था, जिसे अपडेट करवाने के लिए राकेश ने दौसा से दिल्ली तक खूब चक्कर काटे।
तमाम प्रयासों के बाद भी बेटे के आधार कार्ड में जन्मतिथि अपडेट नहीं होने के कारण राजेश अवसाद में आ गया और खुदकुशी कर ली। हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा तो पुलिस जांच में ही सकेगा।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीला मीना ने बताया कि निजी स्कूल के रिकॉर्ड की भी जांच करवा रहे हैं। उस समय बच्चे के प्रवश के लिए क्या दस्तावेज जमा करवाए गए थे। उस समय आधार कार्ड लिया तो उसमें जन्म तिथि क्या थी?












Click it and Unblock the Notifications