राजस्थान: अपनी दोनों बेटियों को गोली मारने के बाद पिता ने खुद को भी किया शूट

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रविवार को एक पिता ने अपनी दोनों बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल्स और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।

Father killed himself after killing his two daughters

मामला श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर थाना क्षेत्र के अलीपुरा गांव का है। अलीपुरा गांव के पूर्व सरपंच गणपतराम के पुत्र हनुमान दास ने रविवार सुबह करीब 4 बजे अपनी दो बेटियां अमनदीप और रमनदीप को गोली मार दी। वहीं बेटियों को मारने के कुछ देर बाद पिता हनुमान दास ने खुद को भी शूट कर लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुन ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चियों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

रविवार सुबह हुई इस दुखद घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। वहीं परिवार के लोगों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि अमनदीप बीएड कर रही थी। वहीं, रमनदीप एमए प्रथम साल की छात्रा थी। वारदात के समय घर में सभी लोग मौजूद थे। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+