Bikaner : दामाद ने ससुर का अपहरण कर हत्या के बाद शव सड़क पर फेंका
बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में जिले एक व्यक्ति पर अपने ससुर का अपहरण कर हत्या किए जाने के आरोप लगे हैं। दामाद पर आरोप है कि उसने दहेज के विवाद में ससुर को अपहरण किया और फिर उसे मौत के घाट उतारकर शव घड़ीससर रोड पर फेंक दिया।

शव की सुचना मिलने पर गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल के मोरचीर में रखवार कर मामले की जांच में जुट गई है। पांचू थानाधिकारी वेदपाल के अनुसार रिपोर्ट मिली है कि बरसिंहसर निवासी सहीराम पुत्र दीपाराम शुक्रवार सुबह अपने साथियों के साथ गाड़ियों में सवार होकर अपने ससुराल नाथूसर गांव पहुंचा। इस दौरान दामाद सहीराम ने राह चलते अपने ससुर दुर्गाराम का अपहरण कर गाड़ी में डालकर ले गया तथा ससुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को बीकानेर के घड़सीसर रोड पर फेंककर चला गया।
शव की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्गाराम के शव को वहां से उठवाकर पीबीएम परिसर स्थित मोर्चरी में रखवाया। वहीं परिजनों का आरोप है कि रंजिश की चलते दामाद सहीराम ने अपने ससुर दुर्गाराम की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications