Farman Khan: राजस्‍थान का फौजी बेटा फरमान खान अरुणाचल प्रदेश में शहीद, 2 दिन पहले हुआ था बेटा

अरुणाचल प्रदेश में शहीद हुए फौजी फरमान खान कायमखानी राजस्‍थान के डीडवाना जिले के गांव सरदारपुरा कल्‍ला के रहने वाले थे।

राजस्‍थान में एक बहादुर फौजी बेटा खो दिया। फरमान खान कायमखानी शहीद हो गए। इन्‍होंने अरुणाचल प्रदेश में वीरगति पाई।

जानकारी के अनुसार फरमान खान कायमखानी राजस्‍थान में नागौर से अलग होकर बने नए जिले डीडवाना-कुचामन के गांव सरदारपुरा कल्‍ला के रहने वाले थे।

Farman Khan Kayamkhani

बताया जा रहा है कि फरमान खान दो दिन पहले ही बेटे के पिता बने थे। घर-परिवार में खुशी का माहौल था। इस बीच शहादत की खबर से खुशियों के बीच मातम पसर गया। फरमान खान हादसे का शिकार उस वक्‍त हुए जब अरुणाचल प्रदेश में बर्फीला तफान आया हुआ था। इधर, घर पर बेटे की जन्‍म की जानकारी मिलने पर उन्‍होंने घर वालों से कहा था कि वे जल्‍द ही छुट्टी लेकर आएंगे।

अरुणाचल प्रदेश में फरमान खान कायमखानी के शहीद होने की सूचना मिलने से गांव सरदारपुरा कल्‍ला में शोक की लहर दौड़ गई। बाजार बंद हो गई। उनकी पत्‍नी को शहादत की खबर नहीं दी गई है। गांव के लोग उनकी पार्थिव देह का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि फरहान खान नेकदिल इंसान थे। जब भी गांव आते तो युवाओं को फौज में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया करते थे।

बता दें कि 27 वर्षीय फरमान खान के पिता के नाम यासीन खान कायमखानी है। फरमान खान भारतीय सेना की
13 ग्रेनेडियर्स में अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। वहां एक नाले को पार करते समय पैर फिसलने सोमवार को शहीद हो गए थे।

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि 'नागौर संसदीय क्षेत्र के ग्राम सरदारपुरा कल्ला (डीडवाना) निवासी व भारतीय सेना में कार्यरत बहादुर जवान फरमान खान जी कायमखानी अरुणाचलप्रदेश में मातृभूमि की सेवा करते हुए शहीद हो गए ! ईश्वर शहीद फरमान खान जी की आत्मा को शांति प्रदान करें,राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार की संवेदनाएं शहीद के परिजनों के साथ है!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+