सीकर में पकड़ा गया मुन्नाभाई, दो हजार रुपए लेकर किसी और की जगह देने आया था परीक्षा
सीकर। राजस्थान में अनुकंपा नियुक्ति टंकण गति परीक्षा में पुलिस ने एक 'मुन्नाभाई' को गिरफ्तार किया है, जो किसी और की जगह परीक्षा देने पहुंचा था। घटना सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र की है। यहां आरोपी विक्रम सिंह एसपी ऑफिस में कनिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत राजेंद्र सिंह की जगह परीक्षा देने पहुंचा था।

जानकारी के मुताबिक परीक्षा के समय जब केंद्र अधीक्षक श्याम सुंदर शर्मा को विक्रम की गतिविधियां संदिग्ध लगी तो उससे परीक्षार्थी राजेंद्र का मोबाइल नंबर और घर का पता पूछा गया, लेकिन वो सही जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद उसकी फोटो एडमिट कार्ड से मैच की गई तो उसमें भी मेल नहीं हुआ।
इसी आधार पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो सामने आया की वह दो हज़ार रुपए के लिए राजेंद्र की जगह परीक्षा देने पहुंचा था। सीकर के उद्योग नगर थाने के सब इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि केन्द्राधीक्षक की रिपोर्ट पर आरोपी विक्रम और राजेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications