सवाईमाधोपुर में एक्सप्रेस वे सड़क हादसा मामला, 6 मौतों के 3 गुनहगारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rajasthan News: सवाईमाधोपुर जिले के बौंली में बिते दिनों हुए भीषण सड़क हादसे में 6 मौतों के गुनहगार आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। पुलिस ने 10 दिन की मशक्कत के बाद ट्रक चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र से गुजर रहे एक्सप्रेस वे पर विगत 5 मई 2024 को हुए भीषण सड़क हादसे में 6 जिंदगीयों को मौत के आगोश तक पहुंचाने वाले आरोपी चालक,केन्ट्रा पिकअप मलिक व सहयोगी को आखिरकार बौली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

expressway-road-accident-case-in-sawaimadhopur-police-arrested-3-culprits-of-6-deaths

बौंली पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर जगदीश ने बताया कि 5 मई को एक्सप्रेस-वे पर केन्ट्रा पिकअप की टक्कर से सीकर निवासी कार सवार 6 लोगों की मौत हुई थी और दो मासूम बालक घायल हुए थे।

जिसे लेकर मृतक कैलाश चौधरी के भाई उम्मेद सिंह पुत्र हीरालाल जाट निवासी सीकर ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करवाया था। पुलिस की स्पेशल टीमें हफ्तेभर से आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी।

मुखबिर तंत्र व सूचना तंत्र की सहायता से बौंली थाना पुलिस ने लापरवाह चालक राजेश पुत्र हनुमान मीणा निवासी बड़ागांव,पिकअप मलिक इंदरराज पुत्र गिरिराज माली निवासी डिडवाड़ी व सहयोगी वीर सिंह पुत्र गिरिराज माली को गिरफ्तार किया। दरअसल केन्ट्रा पिकअप अवैध बजरी परिवहन के व्यवसाय में संलिप्त थी और एक्सप्रेस वे पर बने हुए अस्थाई बजरी स्टॉक से बजरी भरने के लिए जा रही थी।

चालक इतना बेपरवाह था कि उसने यह तक नहीं देखा कि पीछे कौन सा वाहन आ रहा है और अचानक एक्सप्रेसवे पर ही एल-टर्न ले लिया। पीछे से आ रही एक कार जिसमें पूरा परिवार सवाई माधोपुर के रणथंभौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन के लिए जा रहा था,उसे क्या मालूम था अगले ही पल मौत का यूटर्न उनके पूरे परिवार को तबाह कर देगा। अचानक पिकअप घूमने से तेज गति में आ रही कार पिकअप से टकरा गई।

हादसे में सीकर निवासी मनीष पुत्र रामावतार शर्मा,सतीश पुत्र रामावतार शर्मा,अनीता पत्नी मनीष, पूनम पत्नी सतीश व संतोष पत्नी गजानन्द शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका दोस्त चालक कैलाश चौधरी पुत्र बलवीर चौधरी भी काल के ग्रास में समा गया।

हादसे में मनीष शर्मा की 6 वर्षीय पुत्री दीपाली और 10 वर्षीय पुत्र मनन शर्मा घायल हो गए।जिनका अभी तक जयपुर में उपचार चल रहा है। चालक इतना अमानवीय था कि एक परिवार की जिंदगी तबाह करने के बावजूद व मौके पर नहीं रुका और पिकअप को बैक लेकर मौके से फरार हो गया।

जानकारों की माने तो पिकअप चालक यदि वाहन को बैक न लेकर घायलों को कार से निकलने में सहायता करता और समय पर अस्पताल पहुंचाता तो शायद घायलों को बचाया जा सकता था।

बौंली थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जावेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+