Rajasthan: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर मधुमक्खी ने किया हमला, फिर देखिए क्या हुआ मौके पर
Rajasthan Education Minister: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज चित्तौड़गढ़ जिले के दौरे पर थे इस दौरान मंत्री दिलावर पर मधुमक्खियों ने ऐसा हमला किया अचानक अफरा तफरी मच गई।
दरअसल शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर आज चित्तौड़गढ़ जिले की भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति दौरे पर थे। इस दौरान पंचायत समिति भवन का निरीक्षण किया।
इस दौरान वहां पंचायत समिति भवन में स्वच्छता की जानकारी ली तथा पंचायत समिति भवन परिसर में बने शौचालय का भी निरीक्षण किया।
मंत्री मदन दिलावर पर मधुमक्खी का अटैक pic.twitter.com/flw9AZLfZL
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) October 11, 2024
मंत्री दिलावर जैसे ही शौचालय को देखने अंदर घुसे वहां मौजूद मधुमक्खियों ने दिलावर के गले और सर पर डंक मार दिया। इस पर मंत्री दिलावर तत्काल बाहर आ गए।

मौके पर मौजूद मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी ने मंत्री श्री दिलावर को एंटी एलर्जिक दवाई दी। इसके बाद मदन दिलावर ने पंचायत समिति सदस्यों की बैठक ली और अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए तथा कार्यक्रम स्थल पहुंचकर सभा को संबोधित किया।
उल्लेखनीय है कि मंत्री मदन दिलावर जहां भी जाते है वहां सरकारी कार्यालय एवं भवन परिसरों में स्वच्छता का निरीक्षण करते हैं।
मंत्री का विशेष जोर शौचायलयों की स्वच्छता पर भी रहता है। जिनकी वह हर कार्यालय में जाकर जांच करते हैं। इसी क्रम में आज भैंस रोडगढ़ पंचायत समिति के शौचालय का निरीक्षण कर रहे थे जिस समय यह घटना हुई।
मंत्री दिलावर के मधुमक्खी के अटैक के बाद भाजपा नेताओं, विधायकों और मंत्रियों ने भी फोन कर कुशलक्षेम जानी है। इस दौरान सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें चल पड़ी जिसका खुद मंत्री दिलावर ने खंडन किया और कहा कि वो पूरी तरह से सकुशल है।












Click it and Unblock the Notifications