Rajasthan: जयपुर में 3 बी बिजनेस ग्रोथ कांफ्रेंस क्यों, जानिए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया शुभारम्भ ?

Jaipur News: राजधानी जयपुर में विदेशी निवेश,निर्यात-आयात, खनन विनिर्माण और अन्य व्यवसायिक उद्योगों पर केंद्रित 3 बी बिजनेस ग्रोथ कांफ्रेंस का आयोजन एक निजी होटल में किया गया। कांफ्रेंस का उद्घाटन शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया।

3 बी बिजनेस ग्रोथ कांफ्रेंस 15 से 18 अक्टूबर तक तीन दिन चलेगी। इस कांफ्रेंस में पूरे भारत से 300 से अधिक निवेशक,आयातक,व्यापारिक निर्यातक,विभिन्न उद्योगों के निर्माता, मंत्री और विभिन्न देशों के राजदूत शामिल हो रहे हैं।

कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री दिलावर ने कहा कि राजस्थान में निवेश की प्रचुर संभावनाएं हैं। यहां उद्योगों के लिए आवश्यक बिजली, पानी व अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है। सरकार की योजनाएं भी उद्योगों के अनुकूल है।

education-minister-madan-dilawar-inaugurated-the-3b-business-growth-conference-in-jaipur

मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार राइजिंग राजस्थान समिट आयोजित करने जा रही है जिसमें सरकार उद्योगों को राजस्थान में निवेश करने के लिए आकर्षित और प्रोत्साहित करेगी।

मंत्री दिलावर ने उपस्थित सभी उद्यमियों को राजस्थान में निवेश के अवसर तलाश ने का आह्वान किया। मंत्री दिलावर ने कहा कोटा जिले मे मेरी विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी में एशिया की धनिए की सबसे बड़ी मंडी है। धनिए का निर्यात होता है।

विश्व प्रसिद्ध कोटा स्टोन पत्थर का खनन भी रामगंजमंडी में ही होता हैं। रामगंजमंडी भी निवेशकों के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है। मंत्री ने आह्वान किया कि आप रामगंजमंडी में उद्योग लगाए सरकार आपकी हर संभव मदद करेगी।

राजधानी जयपुर में तीन दिन तक चलने वाली इस 3 बी कांफ्रेंस ने कई देशों के निवेशक और व्यापारी शामिल होंगे। इस दौरान कई राजदूत और जनप्रतिनिधि भी शरीक होंगे।

आपकों बता दे कि राजस्थान की भजनलाल सरकार राइजिंग राजस्थान सबिट जयपुर में करवाने जा रही है। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री लगातार विदेशों के दौरे कर निवेशकों को राजस्थान में आने के लिए आमंत्रित कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+