शिक्षा विभाग ने जारी किया अजीबो-गरीब फरमान, कहा- इस दिन ना पहने इस रंग का कपड़ा
जयपुर। राजस्थान में एक अजीबो-गरीब दो फरमानों को लेकर बवाल मचा हुआ है। आदेश में शिक्षकों को एक खास दिन काले कपड़े, काले जूते और काली बैल्ट पहनने को मना किया गया। शिक्षकों पर पाबंदी लगाने के इन आदेशों की पूरे राजस्थान में चर्चा हो रही है और सरकर को लोग घेरने में लगे हैं। विरोध के बाद शिक्षा विभाग को न केवल सफाई देनी पड़ी, बल्कि आदेश भी वापस लिए गए।

मामले के तहत शिक्षक दिवस को लेकर राजस्थान के दो जिलों भरतपुर और हनुमानगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक और प्राथमिक के संयुक्त आदेश जारी हुए। इनमें शिक्षकों को निर्देश दिए गए कि शिक्षक समारोह स्थल पर 5 सितंबर को उपस्थित नहीं होने पर संबंधित शिक्षक का उस दिन का वेतन काट लिया जाएगा। साथ ही फरमान सुनाया गया है कि इस समारोह में कोई भी शिक्षक काले कपड़े, काले जूते और काली बैल्ट नहीं पहन कर आएगा। दोनों जिलों में जारी हुए इस फरमान की चर्चा पूरे राजस्थान में फैल गई और शिक्षक विरोध पर उतर आए। शिक्षक संघों व संगठनों के नेताओं ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक शिक्षकों पर ऐसी पाबंदी किसी भी सरकार ने नहीं लगाई। ये बेतुके आदेश हैं और पूरा शिक्षक समाज इसका विरोध कर रहा है।
अधिकारियों पर होगी का कार्रवाई, आदेश लेने पड़े वापस
मचे बवाल के बाद शिक्षा विभाग ने दोनों जिलों के आदेशों को वापस ले लिया है और सफाई भी दी है। डायरेक्टर सेकेंडरी एजुकेशन डिपार्टमेंट नथ मल का कहना है कि यह आदेश दो जिलों के शिक्षा अधिकारियों ने निकाले थे, जिसमें भरतपुर और हनुमानगढ़ जिले शामिल हैं। इन जिला शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि वेतन काटने का आदेश वापस ले लिया गया है। साथ ही आपातकालीन स्थितियों में शिक्षक को अवकाश लेने की भी इजाजत दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications