Rajasthan News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एडिट वीडियो वायरल, जयपुर में हुई एफआईआर दर्ज

Amit Shah News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का वीडियो एडिट कर वायरल करने के मामले में जयपुर में भाजपा की सोशल मीडिया विभाग ने पुलिस थाने पहुंच एफआईआर दर्ज करवाई है।

भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया विभाग की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वीडियो में एडिटिंग कर उसे वायरल करने के मामले में जयपुर साइबर क्राइम पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

edited-video-of-home-minister-amit-shah-goes-viral-bjp-files-fir-in-jaipur

इस दौरान भाजपा प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ के संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत और सोशल मीडिया विभाग के सह संयोजक अजय विजयवर्गीय ने रिपोर्ट दी।

भाजपा सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सह संयोजक अजय विजयवर्गीय ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स और फेसबुक पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एक वीडिया वायरल किया जा रहा है।

सोश्यल मीडिया पर यूजर्स द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के वीडियो को एडिटिंग कर एक जाति समुदाय को उकसाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे लोकसभा चुनावों के दौरान सामाजिक सोहार्द बिगड़ने की संभावनाओं को देखते हुए भाजपा की ओर से यूजर के खिलाफ साइबर पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई है।

भाजपा सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सह संयोजक अजय विजयवर्गीय ने बताया कि यूजर द्वारा वीडियो में एडिटिंग कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान को आरक्षण समाप्त करने वाला बताते हुए इसे वायरल कर दिया।

जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ राजनेताओं ने आरक्षण को लेकर संविधान में किसी भी तरह का बदलाव नहीं करने का आश्वासन दिया है। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि आरक्षण और बाबा साहब का अपमान कांग्रेस पार्टी ने किया है।

कांग्रेस पार्टी ओबीसी के साथ एसटी-एससी के आरक्षण में से एक समुदाय विशेष के लोगों को आरक्षण देना चाहती है। ऐसे में चुनावों के दौरान आमजन को कांग्रेस पार्टी आरक्षण को लेकर गुमराह कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+