Rajasthan: ED की टीम ने CM गहलोत के करीबी दिनेश खोडानिया के ठिकानों पर मारा छापा
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के आचार संहिता के बीच ईडी कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार सुबह ईडी ने सीएम अशोक गहलोत के करीबी व डूंगरपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश खोडानिया समेत दो अन्य के ठिकानों पर छापेमारी की है।
ईडी की टीमों ने सुबह डूंगरपुर, जोधपुर और जयपुर में करीब नौ जगहों पर कार्रवाई की है। इनमें आरएलपी नेता स्पर्धा चौधरी और अशोक जैन के ठिकाने भी शामिल हैं।

बता दें कि दिनेश खोडानिया के सीएम अशोक गहलोत से करीबी रिश्ते हैं जबकि स्पर्धा चौधरी सेकंड ग्रेड पेपर लीक के मास्टरमाइंड सुरेश ढाका की दोस्त और अशोक जैन का संबंध एक कांग्रेसी नेता से है।
बताया जा रहा है कि आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा और पेपरमाइंड भूपेंद्र सारण को ईडी ने बीते दिनों पहले रिमांड कर लिया था। दोनों से पूछताछ के बाद ईडी ने छापे मारे हैं।
ईडी ने सागवाड़ा में दो जगहों पर छापे मारे हैं। इनमें पुनर्वास कॉलोनी में पूर्व अकाउंटेंट अशोक जैन के निवास और कांग्रेस नेता दिनेश खोडानिया के घर और प्रतिष्ठान शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications