Rajasthan News: एसीबी के हत्थे चढ़ा RSRDC का रिटायर्ड अधिकारी, घर से 1 करोड़ रुपये बरामद !
Rajasthan ACB Action News: राजस्थान में एसीबी की टीम ने छापेमारी करके RSRDC रिटायर्ड AAO के घर से करीब एक करोड़ रुपये का कैश बरामद किए हैं।
रिश्वत लेने के मामले में RSRDC के दो प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स सहित एक रिटायर्ड AAO के खिलाफ एसीबी ने कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, एसीबी की टीम ने छापेमारी करते हुए रिटायर्ड AAO के घर से करीब एक करोड़ रुपये बरामद किए हैं।

इसके साथ ही एसीबी ने एक लाख 20 हजार की रिश्वत लेते हुए RSRDC के 2 प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स और एक रिटायर्ड AAO महेश को गुप्ता को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
AAO के आवास पर छापेमारी के दौरान 90 लाख से अधिक रुपये बरामद किए गए हैं। महेश गुप्ता के घर से कई प्लाटों के कागजात भी जब्त किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि महेश गुप्ता के घर से बरामद रुपये को गिनने के लिए पहले मशीन मंगवाई गई थी लेकिन नोट गिनने की मशीन भी महेश गुप्ता के घर पर मिलने से एसीबी टीम के अधिकारी चौंक गए है। फिलहाल एसीबी की कार्रवाई अभी भी जारी है।
खास बात है कि रिटायर्ड अधिकारी महेश गुप्ता पर संविदा पर काम कर रहा था. जानकारी के मुताबिक, विभाग के एमडी के घर पर एसीबी की छापेमारी चल रही है।
इसके अलावा अलवर में भी एसीबी की टीम ने छापा मारा। एसीबी ने अनिल कुमार यादव पटवारी पटवार हल्का शाहपुरा, तहसील बानसूर, जिला कोटपूतली-बहरोड को परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications