Watch : राजस्थान के डूंगरपुर में पुल पर पानी में बहा ट्रक, लोगों ने यूं बचाई 12 छात्रों समेत 15 की जान

डूंगरपुर। राजस्थान में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों ने खुद की जिंदगी दांव पर लगाकर 12 स्कूली बच्चों समेत 15 की जान बचा ली। ये सभी लोग ट्रक में सवार होकर पुल पार रहे थे। पानी के तेज बहाव के कारण ट्रक बह गया और वे पानी में फंस गए। इसके बाद पुल के किनारे पर खड़े लोगों ने हिम्मत दिखाई और मानव श्रृंखला बनाकर सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया। पूरी घटना मोबाइल में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

Dungarpur Schhool children Saved from truck in Flood on road

जानकारी के अनुसार राजस्थान के डूंगरपुर-खेरवाड़ा मार्ग पर सतीरामपुर गांव का तालाब बारिश से लबालब हो गया था। शुक्रवार को पानी मुख्य सड़क पर बनी पुलिया को लांघ कर बह रहा था। बहाव तेज होने से कुछ वाहन चालक दोनों किनारों पर खड़े थे। इस बीच एक ट्रक चालक ने पुलिया पार करने के लिए ट्रक को पानी में उतार दिया।

ट्रक में 12 स्कूली बच्चों समेत करीब 15 लोग सवार थे। पुलिया के बीच पहुंचते ही तेज बहाव के चलते ट्रक का संतुलन बिगड़ गया तथा उसका अगला हिस्सा पुलिया से नीचे उतर कर झाड़ जंखड़ में उलझ कर फंस गया। इस दौरान ट्रक में सवार एक-दो स्कूली बच्चे पानी में गिर भी गए। यकायक हुई घटना से वहां हाहाकार सा मच गया। इस दौरान ट्रक में सवार स्कूली बच्चों की चीख पुकार मच गई।

पुल के किनारे पर मौजूद राजकीय माध्यमिक विद्यायल मनात फला, देवल खास में कार्यरत अध्यापक दिनेश बरण्डा तथा व्यावसायिक प्रशिक्षक प्रतीक रावल आदि ने बताया कि ट्रक पानी में फंसने के बाद सभी 15 लोगों की जान जोखिम में पड़ गई थी, मगर किनारे पर खड़े हम लोगों ने हिम्मत से काम लिया और तुरंत एक दूसरे का हाथ पकड़ कर चेन बनाई। ट्रक के केबिन और पीछे सवार बच्चों को एक-एक करके उतारा और रस्सी के सहारे सड़क तक लाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+