Rajasthan: 3 शादियों वाले MLA Rajkumar Sharma कौन हैं, अब तीसरी बीवी ने क्‍या डिमांड कर डाली?

Congress MLA Rajkumar Sharma wife case: डॉ. राजकुमार शर्मा राजस्‍थान के झुंझुनूं जिले में नवलगढ़ से कांग्रेस विधायक हैं। मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार भी हैं। इनके खिलाफ पत्‍नी ने केस कर भरण-पोषण भत्‍ता मांगा है।

who is MLA Rajkumar Sharma nawalgarh

MLA Rajkumar Sharma Biography, marriage, wife, divorce: राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार व झुंझुनूं जिले में नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस MLA राजकुमार के खिलाफ पत्‍नी डॉ. रूपा माथुर ने जयपुर के पारिवारिक न्‍यायालय-1 में प्रार्थना पत्र दायर कर डेढ़ लाख रुपए मासिक भरण-पोषण भत्‍ते की मांग की है।

डॉ. रूपा माथुर की ओर से विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा के खिलाफ दायर प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि उनकी शादी 24 जुलाई 2009 को जयपुर के इमलीवाला फाटक के नटराज नगर में हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। एक बेटा है, जो मां रूपा माथुर के पास ही रहता है।

MLA Rajkumar Sharma shadi

2009 में राजकुमार शर्मा राजस्‍थान की राजनीति में खासे सक्रिय हो गए थे। बसपा की टिकट पर चुनाव जीतकर नवलगढ़ विधायक बन चुके थे। पत्‍नी डॉ. रूपा माथुर का आरोप है कि राजनीतिक कॅरियर बनने के बाद पति राजकुमार शर्मा का व्‍यवहार बदल गया था। वे लड़ाई-झगड़ा करने लगे थे।

रूपा ने निजी अस्‍पताल में सितम्‍बर 2010 में बेटे को जन्‍म दिया। विधायक राजकुमार शर्मा ने बेटे के जन्‍म पर एक फार्म पर साइन तक नहीं किए। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2013 में फिर जीतकर विधायक बनने के बाद रूपा माथुर ने जब साथ चलने को कहा तो राजनीतिक व्‍यस्‍तता बताकर टाल दिया।

राजकुमार शर्मा राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार में में चिक‍ित्‍सा राज्‍यमंत्री के पद पर रहे और रूपा माथुर अपनी मां के घर पर रही। दावा है कि राजकुमार शर्मा उससे मिलने वहां कभी कभार आते थे। माता-पिता से मिलवाने की बात कहती तो टाल जाते।

MLA Rajkumar Sharma

आरोप है कि साल 2017 में दुबई जाने के दौरान राजकुमार शर्मा ने रूपा माथुर का फोन नहीं उठाया। उनसे मिलने के लिए बेटे को साथ लेकर गांधी नगर क्‍वार्टर पर गई तो उसके साथ मारपीट की गई। ऐसे में रूपा ने पति राजकुमार से अपने दैनिक कार्यों व बेटे की पढ़ाई और भरण-भोषण के डेढ़ लाख रुपए महीना मांगा है।

इससे पहले डॉ. राजकुमार शर्मा का एक पत्‍नी से तलाक हो चुका है। एक अन्‍य का मामला कोर्ट में पेंडिंग है। अब तीसरी पत्‍नी रूपा माथुर के मामले की सुनवाई 17 अप्रैल को होगी। रूपा माथुर ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि साल 2018 में पासपोर्ट कार्यालय की फाइल से पता चला कि राजकुमार शर्मा ने दुबई में परमजीत कौ से भी शादी कर रखी है। उससे दो संतान हैं।

MLA Rajkumar Sharma with wife

इस शादी का पता चलने पर विधायक शर्मा ने माफी मांगी और दूसरे विवाह को शून्‍य करने का आश्‍वासन दिया। 23 अप्रैल 2019 को आपसी सहमति से परमजीत कौर से विवाह विच्छेद की डिक्री पारित करवा ली। रूपा ने यह भी जिक्र किया है कि निशा नामक एक महिला से भी राजकुमार शर्मा ने शादी की। उसके साथ दुर्व्‍यवहार भी किया।

rajkumar sharma nisha sharma

साल 2020 में इस महिला ने राजकुमार शर्मा से तलाक के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर किया। यह केस फैमिली कोर्ट एक में लंबित चल रहा है। निशा शर्मा का मामला राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 में भी सुर्खियां बना था। निशा ने नवलगढ़ में धरना-प्रदर्शन किया था।

MLA Rajkumar Sharma Nawalgarh

डॉ. राजकुमार शर्मा की जीवनी

  • विधायक राजकुमार शर्मा का जन्‍म 14 नवंबर 1973 को राजस्‍थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव परसरामपुरा में हुआ।
  • एमएलए राजकुमार शर्मा ने संस्कृत में एमए कर रखा है। इनके पास पीएच.डी. की भी उपाधि है।
  • राजकुमार शर्मा जयपुर में छात्र राजनीति में काफी सक्रिय रहे। साल 1992-1997 तक अखिल राजस्‍थान संस्कृत विद्यार्थी संघर्ष समिति के अध्‍यक्ष रहे।
  • 1999-2000 राजस्‍थान विश्‍वविद्यालय छात्रसंघ अध्‍यक्ष बने। 2001 में युवा विकास मंच के अध्‍यक्ष रहे।
MLA Rajkumar Sharma wife name

राजकुमार शर्मा नवलगढ़ से तीसरी बार विधायक

  • राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2008 में पहली बार नवलगढ़ से बसपा के टिकट पर विधायक बने। 14 हजार 088 वोटों से जीते। फिर कांग्रेस में चले गए।
  • साल 2009 से 2013 में कांग्रेस सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, आयुर्वेद एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री रहे।
  • राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2013 में 33 हजार 566 वोटों से निर्दलीय चुनाव जीते और दूसरी बार नवलगढ़ के विधायक बने।
  • राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस की टिकट पर 36 हजार 500 वोटों से जीते। भाजपा के रवि सैनी को हराया।
MLA Rajkumar Sharma wife photo

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+